शाहरुख खान भले ही बड़े स्टार हों और हर फिल्म की करोड़ों में फीस लेते हों लेकिन अपने करियर में उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में कीं जो बेहद खराब रहीं और शाहरुख के करियर पर असर भी डाला। यकीनन शाहरुख को भी अपनी उन फिल्मों के लिए आज भी दुख होता होगा। तो चलिए नजर डालते हैं शाहरुख की ऐसी ही फिल्मों पर।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
पहले बात आती है फिल्म 'गुड्डू' की। 1995 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, मनीषा कोईराला और दीप्ति नवल मुख्य भूमिका में थे। लेकिन इतने बड़े कलाकार होने के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल थी लेकिन कमाई के मामले में ये बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
अगली फिल्म है 'त्रिमूर्ति'। ये मुकुल आनंद की आखिरी निर्देशित फिल्म थी। फिल्म में शाहरुख के अलावा जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर भी थे और जबरदस्त ओपनिंग भी इसे मिली, बावजूद इसके ये फिल्म एक बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हुई।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
शाहरुख की जिस फिल्म का सबसे बुरा हश्र हुआ वो थी 'अशोका'। इस फिल्म में शाहरुख ने ना सिर्फ एक्टिंग की बल्कि प्रोड्यूस भी किया। अपने रोमांटिक और नेगेटिव किरदारों से हटकर शाहरुख ने इस फिल्म में मौर्य राजवंश के राजा अशोक का किरदार निभाया, लेकिन दर्शकों ने उनके इस रूप को सिरे से नकार दिया। फिल्म में उनके अपोजिट करीना कपूर थीं, लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।
शाहरुख की दस फिल्में जिन्होंने हिला दिया था उनका स्टारडम
1995 में आई एक्शन फिल्म 'राम जाने' का भी कुछ ऐसा ही हाल रहा। राजीव वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख ने एक ऐसे बच्चे का किरदार निभाया जो बड़ा होकर गैंगस्टर बन जाता है। ये फिल्म आमिर खान स्टारर 'अकेले हम अकेले तुम' के साथ रिलीज हुई लेकिन कुछ खास प्रभाव नहीं छोड़ पाई।