इंजीनियर से मॉडल और मॉडल से फिल्ममेकर बनीं अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने फिल्म निर्देशक साजिद खान को कलर्स चैनल के कार्यक्रम ‘बिग बॉस’ में शामिल किए जाने को गलत नहीं माना है। उन्होंने कहा कि हर इंसान को गलती के बाद सुधरने का मौका मिलना चाहिए और अगर मौका मिलने के बाद भी वह नहीं सुधरे तो अलग बात है। लेकिन किसी से जाने अनजाने में हुई गलती की सजा उसे जीवन भर नहीं दी जा सकती। गहना के मुताबिक साजिद के स्वभाव में लोगों को चौंकाने की प्रवृत्ति शामिल रही है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह हर लड़की के साथ ही हमबिस्तर होना चाहते हैं।
2 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सलमान खान की मेजबानी में होने वाले कलर्स चैनल के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन में निर्देशक साजिद खान की एंट्री को लेकर मुंबई फिल्म जगत के कुछ कलाकारों ने बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ रखा है। सोना महापात्रा, मंदाना करीमी, सोन्या कपूर आदि ने चैनल के इस कदम को गलत बताते हुए इसे एक गलत परंपरा की शुरुआत बताया और मांग की कि इसके लिए चैनल को तुरंत उचित कदम उठाने चाहिए।
Bollywood: बॉलीवुड के ये सितारे रहे हैं एक-दूसरे के क्लासमेट्स, जानें फिल्मी पर्दे पर कैसे रहा इनका सफर
3 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मीटू अभियान के दौरान कई अभिनेत्रियों के निशाने पर रहे निर्देशक साजिद खान के समर्थन में सलमान खान के आवाज उठाने के बाद गहना वशिष्ठ दूसरी ऐसी सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने कलर्स चैनल के इस कदम को सही ठहराया है। गहना के मुताबिक साजिद की आदत सब कुछ खुले आम करने की रही है और अक्सर जो वह कर रहे होते हैं, उसका मकसद वह नहीं होता जो दूसरों को समझ आता है। वह बस लोगों को चौंकाने का शौक रखते हैं, ऊटपटांग बोलते हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वह अपने से मिलने आई हर औरत के साथ हमबिस्तर ही होना चाहते हैं।
Amitabh Bachchan: सिल्वर स्क्रीन पर अमिताभ के छोटे भाई बनते थे चार साल बड़े शशि कपूर, दिलचस्प है इनका याराना
4 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गहना वशिष्ठ कहती हैं, ‘साजिद खान ने जीवन में गलतियां की हैं, इसमें कोई दो राय नहीं है। लेकिन हम सब गलतियां करते हैं। सबकी अलमारियों में कोई न कोई राज छिपे हैं। लेकिन, वह एक काबिल निर्देशक हैं और एक मौका तो उन्हें भी दिया ही जाना चाहिए। मैं तो सोना महापात्रा, मंदाना करीमी और सोन्या कपूर से बस यही कहना चाहूंगी कि साजिद को पहला पत्थर वो मारे जिसने खुद कभी कोई पाप न किया हो।’
Gumnaam Sitare: पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर छा गई थी यह हीरोइन, फिर पति के लिए छोड़ दी इंडस्ट्री
5 of 5
गहना वशिष्ठ
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बोल्ड फिल्मों और तस्वीरों के जरिये डिजिटल दुनिया में ट्रेंड करते रहने वाली गहना वशिष्ठ का अपना खुद का ऐप इन दिनों काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस ऐप के जरिये वह न सिर्फ अपने प्रशंसकों से सीधे बातें करती हैं बल्कि इसके जरिये वह अपनी मर्चेंडाइज का भी कारोबार शुरू कर चुकी हैं।
Bollywood Gossips: जब राजेश खन्ना की इस हरकत से परेशान हो गए थे महमूद, सरेआम जड़ दिया था थप्पड़