फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmfare Awards 2022 Live: Shershah won the Best Action Film awards know latest updates here

Filmfare Award 2022: शेरशाह ने जीता बेस्ट एक्शन फिल्म का अवॉर्ड, जानें किसकी झोली में आया कौन- सा पुरस्कार

Tue, 30 Aug 2022 11:42 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 30 Aug 2022 11:42 PM IST
सार

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।

विज्ञापन
Filmfare Awards 2022 Live: Shershah won the Best Action Film awards know latest updates here
शेरशाह - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 67वां फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने इस समारोह में शिरकत की। फिल्म जगत से लेकर टीवी दुनिया तक की कई हस्तियां इस दौरान शो में चार चांद लगाते नजर आए। अवॉर्ड समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के कई पुरस्कार दिए जाएंगे। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स बॉलीवुड का पॉपुलर अवॉर्ड शो है। इस अवॉर्ड्स की शुरुआत 30 अगस्त 2022 को हो गई है। इस दौरान रेड कार्पेट पर कियारा आडवाणी,  कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और दिया मिर्जा का खूबसूरत अवतार देखने को मिला। इस बार शो को रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर होस्ट कर रह हैं।

विज्ञापन

फिल्मफेयर समारोह के दौरान रेड कार्पेट पर अभिनेत्री कटरीना कैफ शिमरी साड़ी में स्टाइलिश लगीं। वहीं अवॉर्ड्स की नाइट में तापसी पन्नू का भी ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने स्टेज पर धमाकेदार डांस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवॉर्ड शो के दौरान फिल्मफेयर ने इस साल दुनिया को अलविदा कह चुकीं बॉलीवुड हस्तियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अवॉर्ड फंक्शन में रवीना टंडन, शेहनाज गिल, मौनी रॉय, करण कुंद्रा, मलाइका अरोड़ा, कृति सेनन जैसे कई कलाकारों ने शिरकत की।

विज्ञापन

आइए जानते हैं किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड- 

बेस्ट कोरियोग्राफी: विजय सिंह (चका-चक, अतरंगी रे)

बेस्ट एक्शन: शेरशाह

बेस्ट कॉस्ट्यूम: सरदार उधम 

बेस्ट वीएफएक्स: सरदार उधम

बैकग्राउंड स्कोर: सरदार उधम

बेस्ट एडिटिंग: शेरशाह

बेस्ट साउंड डिसाइन: सरदार उधम

अचीवमेंट अवॉर्ड: सुभाष घई को मिला लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

पहली बार महिला गीतकार ने जीता फिल्मफेयर
इस दौरान सर्वश्रेष्ठ गीत का फिल्मफेयर पुरस्कार '83' के गाने 'लहरा दो' के लिए कौसर मुनीर को दिया गया। यह पहली बार है जब किसी महिला गीतकार ने फिल्मफेयर पुरस्कार जीता है। वहीं, बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड बी प्राक ने शेरशाह के गाने मन भरया के लिए जीता। जबकि असीस कौर ने शेरशाह के ही गाने राता लंबियां के लिए बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर का पुरस्कार जीता। 

बेस्ट डेब्यू का इन्हें मिला अवॉर्ड
शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म 'बंटी और बबली 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू फीमेल का पुरस्कार जीता। वहीं, बेस्ट डेब्यू मेल का पुरस्कार एहान भट को '99 सॉन्ग्स' के लिए दिया गया। इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार सीमा पाहवा को 'रामप्रसाद की तहरवी' के लिए मिला।

स्क्रीनप्ले, कहानी और डायलॉग में इन्होंने मारी बाजी
शुभेंदु भट्टाचार्य और रितेश शाह को 'सरदार उधम' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला है। वहीं, सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार अभिषेक कपूर, सुप्रतीक सेन और तुषार परांजपे को 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के लिए मिला है। इसके अलावा दिबाकर बनर्जी और वरुण ग्रोवर को संदीप और पिंकी फरार के मिला बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवॉर्ड। 

सपोर्टिंग एक्टर में 'मिमी' ने मारी बाजी
साई तम्हंकर को 'मिमी' में कृति सेनन की दोस्त का किरदार निभाने के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल, तो पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा शूजीत सरकार ने सरदार उधम के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म (क्रिटिक्स) का पुरस्कार जीता है।

'शेरशाह' बनी बेस्ट फिल्म
फिल्मफेयर में 'शेरशाह' ने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। 'शेरशाह' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) और निर्देशक विष्णु वर्धन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला। विष्णुवर्धन एक निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा में सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed