20 करोड़ रुपये की लागत और 10 करोड़ के मार्केटिंग बजट में तैयार हुई फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। लागत तो इसने रिलीज के दो-तीन दिनों में ही कर ली। अब तो यह '50 करोड़ क्लब' वाली रेस में शामिल हो चुकी है।
पैसों में गोते लगा रहे हैं फुकरे, कहीं भोली पंजाबन बढ़ा ना दे 'टाइगर' की टेंशन
फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' ने बुधवार को चार करोड़ 30 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने रिलीज के तीन दिन के अंदर कुल 46 करोड़ 65 हजार रुपये की कमाई कर ली है।
#FukreyReturns is all set for a GLORIOUS Week 1... Biz is SUPER-STRONG on weekdays... Fri 8.10 cr, Sat 11.30 cr, Sun 12.80 cr, Mon 5.10 cr, Tue 5.05 cr, Wed 4.30 cr. Total: ₹ 46.65 cr. India biz.
गौरतलब है कि 'फुकरे रिटर्न्स' ने चार दिनों में फिल्म 'फुकरे' के लाइफटाइम बिजनेस (36.50 करोड़) से ज्यादा कमाई कर ली है। ट्रेड पंडितों का मानना है कि अगले हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर फुकरों का ही दबदबा रहेगा। हालांकि 22 दिसंबर को 'टाइगर जिंदा है' की रिलीज के बाद इसकी कमाई पर फर्क पड़ सकता है।
'फुकरे रिटर्न्स' पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। साथ ही लोगों में फिल्म 'फुकरे' के कारण 'फुकरे रिटर्न्स' का क्रेज भी है। बता दें कि 'फुकरे रिटर्न्स' फिल्म 'फुकरे' का दूसरा भाग है। इस फिल्म को और फिल्म के किरदार हनी, लाली, चूचा, जफर भाई और भोली पंजाबन को लोगों ने काफी पसंद किया था। फिल्म के गाने भी खूब पसंद किये जा रहे हैं।
देखें: सलमान ने एक और भाषा में किया 'स्वैग से स्वागत', मजेदार है यह नया वर्जन