फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan David react to Salman Khans troll rant Kashmira shah says he is real hero

वरुण धवन: सलमान के गुस्से पर अभिनेता के पिता डेविड धवन ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, कश्मीरा शाह ने बताया असली हीरो

Sun, 20 Sep 2026 09:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 20 Sep 2026 09:38 PM IST
सार

Varun Dhawan: 'बिग बॉस 20' में सलमान खान ने ट्रोलर्स को खरी खोटी सुनाई है। वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने इस पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Varun Dhawan David react to Salman Khans troll rant Kashmira shah says he is real hero
वरुण धवन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में अपने लुक पर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। इस मामले पर वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


वरुण धवन ने शेयर किया पिता का रिएक्शन
वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह और डेविड धवन वह एपिसोड देख रहे थे, जिसमें सलमान ने ऑनलाइन आलोचना का जवाब देते हुए अपनी शर्ट उतारी। अभिनेता ने कोई मैसेज नहीं लिखा लेकिन उस पल को शेयर करते हुए क्लैप इमोजी लगाया।
विज्ञापन


कश्मीरा शाह ने किया सलमान का समर्थन
अभिनेत्री कश्मीरा शाह भी सलमान के समर्थन में आईं और लिखा, 'बहुत सम्मान। आप सच में असली हीरो हैं।

Varun Dhawan David react to Salman Khans troll rant Kashmira shah says he is real hero
डेविड धवन, बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला? 
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, सलमान ने उन ट्रोलर्स को जवाब दिया, जिन्होंने उनके वजन बढ़ने और लुक को लेकर निशाना बनाया था। उन्होंने कहा कि लोगों को दूसरों के लुक पर आलोचना करना बंद कर देना चाहिए। सलमान अपने वजन के बारे में की गई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया देते दिखे, जिनमें 'भाई मोटा हो गया है' जैसी बातें शामिल थीं। आलोचना का जवाब देते हुए सलमान ने कहा, 'कर लो न ट्रोल, ये लो।' फिर उन टिप्पणियों का सामना करते हुए अपनी टोपी और जैकेट उतार दी।

सलमान ने किया कटरीना का बचाव
सोशल मुद्दों पर खुलकर बात करने के लिए जाने जाने वाले अभिनेता ने बॉडी-शेमिंग, उम्र से जुड़ी ट्रोलिंग और लोगों के निजी लुक की आलोचना के खिलाफ भी बात की। सलमान अपनी दोस्त और अभिनेत्री कटरीना कैफ का बचाव करते दिखे, जिन्हें अंबानी के गणेश चतुर्थी समारोह में शामिल होने के बाद बच्चे के जन्म के बाद बढ़े वजन के कारण ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।
 
विज्ञापन

Varun Dhawan David react to Salman Khans troll rant Kashmira shah says he is real hero
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
कटरीना को लेकर क्या बोले सलमान?
कटरीना का नाम लिए बिना सलमान खान ने कहा, 'आप किसी प्रेग्नेंट महिला को क्यों ट्रोल करते हैं? प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है। जब वह फिल्मों में वापस आएंगी तो फिट हो जाएंगी। वह अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहती हैं।'
विज्ञापन

अपनी उम्र को लेकर क्या बोले सलमान खान?
अपनी उम्र के बारे में की गई टिप्पणियों पर सलमान ने कहा, 'बेशक, मैं 60 साल का हूं, यार।' उन्होंने कहा, 'आप हर समय 'मैंने प्यार किया' जैसे नहीं रह सकते। यह उम्र अचानक एक विषय बन गया है। लोग कहते हैं बूढ़ा हो गया है। आप क्या ट्रोल करना चाहते हैं। मुझे पता है मुझे कौन ट्रोल करता है। हम रिएक्ट नहीं करते। हमारे फैन्स क्लब इतने सारे हैं। हमको क्या फर्क पड़ता है। बोलने दो इनको।'

शर्टलेस हुए सलमान
गुस्से के क्षण में, उन्होंने अपनी शर्ट और टोपी उतार दी, कैमरे पर अपना मेकअप मिटा दिया और ट्रोल्स को चुनौती दी कि वे अब उनका मजाक उड़ाएं। इसके बाद अभिनेता ने गर्व से अपनी फिट काया का प्रदर्शन किया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि वह आलोचना से परेशान नहीं थे।

Varun Dhawan David react to Salman Khans troll rant Kashmira shah says he is real hero
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान का वर्कफ्रंट
  • सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट कर रहे हैं। यह 6 सितंबर को प्रीमियर हुआ। 
  • शो में कंटेस्टेंट्स के बीच ग्रुप बनते दिखे हैं। सबसे ज्यादा काजी तौकीर चर्चा में हैं।
  • फिल्मों की बात करें तो, सलमान खान अगली बार अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे। 
  • इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था और इसे शुरू में अप्रैल में रिलीज किया जाना था, लेकिन बाद में इसकी रिलीज टाल दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed