हाल ही में फिल्म 'धड़क' के सेट से एक वीडियो लीक हुआ था जिसमें फिल्म के लीड एक्टर्स जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर नजर आ रहे थे। इसके बाद फौरन फिल्ममेकर करण जौहर ने सेट पर मोबाइल फोन बैन कर दिया ताकि फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी फिल्म रिलीज से पहले लोगों के सामने ना आए। मगर इस बैन का भी शायद कोई असर नहीं पड़ रहा है। फिल्म की कुछ और तस्वीरें लीक हुई हैं।
2 of 5
Jhanvi Kapoor
- फोटो : PTI
फिल्म 'धड़क' की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में हो रही है। सेट से जाह्नवी कपूर की तस्वीरें सामने आईं हैं। जाह्नवी एक घरेलू महिला के लुक में नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक थैला भी नजर आ रहा है। इससे पहले फिल्म की शूटिंग मुंबई में की गई।
3 of 5
Jhanvi Kapoor
- फोटो : PTI
बता दें कि जाह्नवी ने श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद से ही 'धड़क' फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू कर दी थी। खबरों की मानें तो 8 मार्च को जब वह सेट पर आई थीं तो उनका सीन मुश्किल था लेकिन उन्होंने उसे अच्छे से निभाया। यहां तक कि सेट पर मौजूद लोगों ने उनकी तारीफ भी की।
जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। यह ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी दिखेंगे। ईशान 'Beyond The Clouds' से डेब्यू कर रहे हैं। ईशान की यह फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।
कोलकाता में फिल्म की शूटिंग से पहले जाह्नवी कपूर ने एक फैशन मैग्जीन के लिए फोटोशूट भी करवाया है। फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया जा रहा है और इसे शशांक खेतान डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म 20 जुलाई को रिलीज होगी।