इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में दोनों वेडिंग लुक में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों को उनका 'प्री-वेडिंग फोटोशूट' बताया जा रहा है।
इससे पहले इन तस्वीरों को देखकर आप भी अपनी कुछ राय बनाए तो हम आपको बता दें कि यह बिल्कुल सच नहीं है। दरअसल आए दिन दोनों की सगाई और शादी की खबरों को देखते हुए एक फैन ने बड़ी खूबसूरती से फोटोशॉप कर दोनों की शादी का लुक तैयार किया है। इतना ही नहीं फोटोशॉप का इस्तेमाल कर इस फैन ने एक्सपेरिमेंट करते हुए दोनों की कई तस्वीरें तैयार की हैं।
बता दें, दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी के लाखों फैन्स हैं और सभी को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है। सोशल मीडिया पर इस जोड़ी को 'दीपवीर' के नाम से भी जाना जाता है। इन वायरल तस्वीरों के साथ कई सारे हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं, जिनमें #deepveer #deepikapadukon #ranveer #ranveersinghfanclub #deepikapadukone शामिल हैं।
इन खूबसूरत तस्वीरों को दीपिका पादुकोण के एक फैन सिद्धांत ने तैयार किया है। उनके द्वारा बनाई गई इन तस्वीरों को देखकर फैंस में दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। वैसे, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के परिवार वाले जोरों शोरों से शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। वहीं खबर है कि दीपिका शादी की शॉपिंग करने अपने घर बेंगलुरू गई हुईं हैं।