फिल्म इंडस्ट्री में जहां एक तरफ स्ट्रगलर्स अपने दम पर कुछ बनने की कोशिश करते हैं। वहीं, मशूहर अभिनेताओं के बच्चे भी यहां भाग्य आजमाते हैं। कुछ स्टार्स का इतिहास यह भी रहा है कि जो अपने माता-पिता के स्टारडम के दम पर बॉलीवुड में आए, लेकिन कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हीं में से एक अभिनेता फिरोज खान के बेटे फरदीन खान हैं। फिरोज खान का 25 सितंबर को जन्मदिन होता है। फरदीन खान का करियर बॉलीवुड में कुछ खास नहीं रहा है। वहीं केवल फरदीन खान ही नहीं बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार किड्स जिनके पिता सुपरहिट और वो अभी भी कामयाब होने की कोशिश कर रहे हैं।
पिता की तरह फिल्मों में सफल नहीं हो सके बॉलीवुड के ये 5 बेटे, कोई हुआ गायब तो कोई कर रहा है साइड रोल
तुषार कपूर
अब बात करते हैं अभिनेता जितेंद्र के बेटे तुषार कपूर की। तुषार ने फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला था लेकिन तुषार कभी अपने पिता जितेंद्र की तरह स्टारडम हासिल नहीं कर पाए। तुषार को बहुत कम फिल्मों में बतौर मुख्य अभिनेता देखा गया। लगातार फ्लॉप होती फिल्मों के चलते अब तुषार कपूर फिल्मों में साइड रोल करते दिखाई देते हैं।
महाक्षय चक्रवर्ती
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और डांसर मिथुन चक्रवर्ती आज भी फिल्मों में अपने अंदाज से जाने जाते हैं। मिथुन को असल पहचान 80 के दौर में मिली थी। उन्हें एक अच्छे डांसर की तरह भी देखा जाता है, लेकिन मिथुन के बेटे महाक्षय का फिल्मी करियर अभी तक मुकाम हासिल नहीं कर पाया। महाक्षय को दर्शक फिल्म हॉन्टेड से जानते हैं इसके बाद उनकी ऐसी कोई फिल्म नहीं जो याद करने लायक हो। वहीं, मिथुन का स्टारडम आज भी कायम है।
सिकंदर खेर
फिल्म जगत के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर आज भी अपने अभिनय के दम पर बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। उनका स्टारडम किसी सुपरस्टार से कम नहीं है। आखिरी बार वह फिल्म वन डे: जस्टिस डिलिवर्ड में दिखाई दिए थे। उनके बेटे सिकंदर खेर का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा। आलम यह है दर्शक उनकी एक फिल्म का नाम भी बिना सोचे नहीं बता सकते हैं। उनकी पहली फिल्म साल 2008 में आई वुडस्टॉक विला थी।
सरफराज खान
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और डायलॉग राइटर कादर खान के बेटे सरफराज खान भी ऐसे ही स्टार किड्स हैं जो एक सुपरस्टार के बेटे होने के बाद भी बड़े पर्दे पर नाम नहीं कमा सके। सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' जैसी फिल्में में काम किया, लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता हासिल करने की कोशिश उनकी आज भी जारी है।