फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने हाल ही में शादी की है। दोनों ने फरवरी में शादी की थी। उनकी शादी किसी ना किसी वजह से चर्चा में बनी है। शिबानी ने फरहान की दुल्हनिया बनने के बाद अपना नाम बदल लिया था। इंस्टाग्राम पर शिबानी ने अपना नाम मिसेज अख्तर कर लिया था। वहीं उन्होंने अपने बायो में भी बदलाव किया लेकिन एक बार फिर शिबानी ने अपना नाम इंस्टाग्राम पर नाम बदल लिया है। उन्होंने 'मिसेज अख्तर' को बायो से हटा लिया है।
Shibani Dandekar: शिबानी दांडेकर ने फिर बदल लिया अपना नाम, इंस्टाग्राम बायो से 'मिसेज अख्तर' हटाया
बता दें कि शिबानी ने पहले अपने बायो में प्रोड्यूयर, प्रजेंटर, एक्ट्रेस, सिंगर और मिसेज अख्तर जोड़ा था। अब उनका बायो 'प्रोड्यूसर, प्रजेंटर,एक्ट्रेस और सिंगर' है। हालांकि, इंस्टाग्राम में शिबानी ने फरहान अख्तर का सरनेम लगा रखा है। अपना बायो बदलने के साथ ही शिबानी दांडेकर ने अपनी सास शबाना आजमी की आने वाली फिल्म 'हालो' का टीजर शेयर किया है। शिबानी ने स्टोरी शेयर कर लिखा कि 'यह शानदार है। हालो सीरीज में शबाना जी को देखने का इंतजार अब नहीं हो रहा है। 24 मार्च सुपर एक्साइटेड और सुपर प्राउड'।
शादी में कई बॉलीवुड स्टार हुए शामिल
फरहान और शिबानी की शादी बेहद प्राइवेट रही। उनकी शादी में सिर्फ फैमिली और उनके दोस्त शामिल हुए। दोनों की शादी जावेद अख्तर के फार्म हाउस में हुई थी। जिसमें जावेद अख्तर, उनकी पत्नी शबाना, फरहान की मां हनी ईरानी, बहन जोया अख्तर, शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर, दोस्त रिया चक्रवर्ती, एक्टर हृतिक रोशन सहित कई सेलिब्रेटीज शामिल हुए।
शिबानी ने कराया था टैटू
शिबानी ने अपने कोर्ट मैरिज की ही तारीख को अपने हाथ पर टैटू कराया था। जिसकी उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की थी। तस्वीरों में शिबानी गोल्डन वर्क वाली शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अपने इस गेटअप के साथ उन्होंने बालों का हाई बन बनाया था, जो उन्हें और भी गॉर्जियस बना रहा था। साथ ही लाइट मेकअप और सिंपल ईयररिंग ने उनके इस लुक को और भी स्टाइलिश बना दिया।
शिबानी के कुछ आउटफिट्स को लेकर ट्रोलर्स ने शिबानी को खूब ट्रोल किया। दरअसल शादी के कुछ तस्वीरों में शिबानी का पेट उभरा हुआ दिखा था। जिसके बाद उनके प्रेग्नेंसी की खबर सुर्खियों में आ गई। हालांकि, अब शिबानी ने प्रेग्नेंसी को लेकर खुलासा किया और ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।