बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिन्होंने सफलता की ऊंचाईयां तो छू लिया लेकिन उसके बाद उसे कायम नहीं रख पाए। ग्लैमर की इस चकाचौंध के बीच खुद को संभालना इतना भी आसान नहीं है। जरा सी लापरवाही करियर को तबाह कर देती है। आज हम आपको ऐसे ही एक्टर्स से रूबरू करवाएंगे जो अपने स्टारडम को संभाल नहीं पाए।
एक्टर फिरोज खान के बेटे फरदीन खान ने 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू के कई अवॉर्ड भी मिले। इसके बाद उन्होंने जंगल, प्यार तूने क्या किया, हम हो गए आपके, खुशी, देव, प्यारे मोहन, लाइफ पार्टनर सहित कई फिल्मों में काम किया है। फरदीन की कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कहना ही ठीक समझा।
3 of 6
zayed khan
- फोटो : social media
एक ओर जहां खान तिकड़ी सुपरहिट है तो वहीं कई खान ऐसे हैं जो सुपरफ्लॉप रहे हैं। इन्हीं में एक हैं जायद खान। एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान ने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा पाए। उन्होंने 2003 में आई फिल्म चुरा लिया है तुमने से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने वादा, दस, शादी नं. वन, कैश, स्पीड और तेज सहित अन्य फिल्मों में काम किया है जो कि सुपरफ्लॉप रही हैं।
4 of 6
ayub khan
- फोटो : social media
एक्टर दिलीप कुमार के भतीजे अयूब खान टीवी सीरियल उतरन से घर-घर में जाना पहचाना चेहरा हो गए। फिल्मी करियर फ्लॉप रहने के बाद अयूब ने टीवी का रुख किया। उन्होंने 1992 में फिल्म माशूक से डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने मेरी आन, सलामी, खिलौना और मेला जैसी कई फिल्में की लेकिन उनका करियर ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सका।
5 of 6
imran khan
- फोटो : social media
आमिर खान के भांजे इमरान खान की बतौर एक्टर पहली फिल्म जाने तू या जाने ना को छोड़ दिया जाए तो बाकी फिल्में कुछ खास नहीं चल पाईं। उन्होंने किडनैप, लक, ब्रेक के बाद, एक मैं और एक तू और गोरी तेरे प्यार में सहित कई फिल्मों में काम किया है। इमरान खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।