Bald Villain: इन गंजे विलेन ने अपनी अदाकारी से बड़े पर्दे पर लगाई आग, इनके आगे हीरो भी फेल
शाकाल (शान)
शाकाल का किरदार आज तक सबसे पॉपुलर और खतरनाक विलेन में शामिल हैं। कुलभूषण खरबंदा का शान फिल्म में बाल्ड लुक बड़ा पॉपुलर हुआ था। शान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी लेकिन ये विलेन सबको आज तक याद रह गया। फिल्म में शाकाल का अपना खुद का आइलैंड था जिसमे शार्क मछली, मगरमच्छ और कई फैंसी गैजेट्स थे।
जनरल डांग (तहलका)
1992 में आई तहलका फिल्म में अमरीश पुरी का बाल्ड लुक वाला जनरल डांग वाला किरदार आज भी लोगों की यादों में ताजा है। उनका यह डायलॉग तो याद होगा, ‘ऊपर वाला रांग हो सकता है मगर डांग कभी रांग नहीं होता।’
रा.वन (रा.वन)
रा.वन फिल्म में विलेन का दमदार किरदार निभा अर्जुन रामपाल ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं। फिल्म में उनका भी बाल्ड लुक था, जिसमें वह बहुत अच्छे से फिट हो रहे थे।
कांचा चीना (अग्निपथ)
2012 में आई अग्निपथ में संजय दत्त ने कांचा चीना नाम का विलेन बन सबको डराया था। इस फिल्म में संजय का लुक और एक्टिंग दोनों ही दमदार थी। उनके सामने एक बार फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन भी फीके पड़ गए थे। अपने बाल्ड लुक में संजय बेहद खतरनाक दिख रहे थे।