फाल्गुनी पाठक बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम हुआ करती थीं लेकिन अचानक वो गुमनाम हो गईं। फिल्म इंडस्ट्री में लोग फाल्गुनी को भूल चुके हैं। बॉयकट लुक रखने वाली ये सिंगर अब सिर्फ नवरात्रि में ही गाना गाती दिखती हैं। 12 मार्च को फाल्गुनी पाठक का जन्मदिन है ।
2 of 7
falguni pathak
- फोटो : social media
फाल्गुनी इस बार अपना 56वां जन्मदिन मनाएंगी । इस मौके पर हम आपको फाल्गुनी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते हैं । फाल्गुनी एक गुजराती परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है । फाल्गुनी गुजरात कम्युनिटी में काफी पॉपुलर हैं।
3 of 7
falguni pathak
- फोटो : social media
फाल्गुनी भले ही फिल्मों में गाना ना गाती हों लेकिन वो खूब स्टेज शोज करती हैं। नवरात्रि के नौ दिन तो फाल्गुनी का शेड्यूल बहुत व्यस्त रहता है । लोग उन्हें सुनने के लिए लाइन लगाते हैं । लेकिन उनकी डेट आसानी से नहीं मिलती हैं । साथ ही वो एक शो के लिए मोटी फीस लेती हैं ।
4 of 7
falguni pathak
- फोटो : social media
द फ्री प्रेस जर्नल पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, फाल्गुनी नवरात्रि पर एक रात के करीब 20 लाख रुपये चार्ज करती हैं । इसके अलावा फाल्गुनी अंबानी परिवार की पसंदीदा सिंगर हैं । अंबानी परिवार में होने वाले फंक्शन में अक्सर फाल्गुनी को देखा जाता है ।
फाल्गुनी डांडिया क्वीन के नाम से भी मशहूर हैं। फाल्गुनी ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में अपने एल्बम से की थी। उनके गाने 'चूड़ी जो खनकी', 'मैंने पायल है छनकाई' और 'मेरी चूनर उड़-उड़ जाए' काफी हिट हुए थे। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि वो बचपन से ही स्टेज परफॉर्मेंस दे रही हैं।