फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fake Social Media Followers Case mumbai police Arrest 20 people

फर्जी लाइक्स और रीट्वीट्स खरीदने वालों सावधान, आ रही है मुंबई पुलिस, अब तक 20 गिरफ्तार

Sat, 08 Aug 2020 11:23 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 08 Aug 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Fake Social Media Followers Case mumbai police Arrest 20 people
बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम

फेसबुक और ट्विटर पर फर्जी खाते बनाकर हैशटैग और दूसरी चीजें ट्रेंड कराने वाली कंपनियों के लिए खतरे की घंटी बज गई है। मुंबई पुलिस ने अब तक 54 ऐसी कंपनियों की पहचान कर ली है जो फर्जी खाते बनाकर लोगों को फॉलोअर्स और लाइक्स मुहैया कराती हैं। सूत्र बताते हैं कि मुंबई पुलिस की जांच का ये दायरा जल्द ही दूसरे राज्यों तक भी पहुंच सकता है। इस मामले में गायक बादशाह को शुक्रवार रात पूछताछ के बाद घर जाने दिया गया।

विज्ञापन


मुंबई के फिल्म, टीवी और म्यूजिक सितारों को फर्जी लाइक्स, व्यूज और रीट्वीट मुहैया कराने के इस पूरे जालबट्टे का भंडाफोड़ एक गायिका की शिकायत के बाद हुआ। भूमि त्रिवेदी नामक गायिका से पहले तो एक फर्म ने उनके लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए संपर्क किया औऱ बाद में उनके मना करने पर भी उनके एक फर्जी प्रोफाइल सोशल मीडिया पर बना दी। भूमि ने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से की।

विज्ञापन

अब तक की जांच में पता चला है कि सोशल मीडिया पर फर्जी ट्रेंड चलाने वाला पूरा एक गिरोह मुंबई और आसपास के जिलों में  सक्रिय है। इस तरह के कुछ गिरोह दिल्ली एनसीआर, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी सक्रिय बताए जाते हैं। मुंबई पुलिस ने इस मामले में अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन 54 साइबर कंपनियों की मुंबई पुलिस ने इस पूरे मामले में पहचान की है, उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए सबूत भी जुटाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार को इस मामले में गायक बादशाह को मुंबई पुलिस की क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट ने तलब किया था। दोपहर साढ़े 12 बजे यूनिट के दफ्तर पहुंचे बादशाह को रात करीब 10 बजे छोड़ा गया। इस दौरान उनके तमाम सवाल फर्जी फॉलोअर्स, लाइस्क और ट्वीट्स को लेकर किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed