बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने फिल्मी दुनिया में अपने 30 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर अभिनेता ने फैंस के साथ पहली बार इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बातचीत की। साथ ही अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' का मोशन पोस्टर भी जारी किया, जिसमें शाहरुख खान अपने हाथ में एक गन लिए खड़े नजर आ रहे हैं। इस मोशन पोस्टर से साफ है कि शाहरुख खान फिल्म 'पठान' में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे। इस पोस्टर पर फैंस भी जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, अमर उजाला की तरफ से भी मोशन पोस्टर पर फैंस की राय जानने के लिए एक सवाल किया गया।
Pathaan: फिल्म 'पठान' में शाहरुख का लुक देख निराश हुए फैंस, यहां पढ़िए अमर उजाला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Mon, 27 Jun 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन