लगभग 80 दिन के लंबे अंतराल के बाद आखिरकार मुंबई के बाहर एमडी फिल्म स्टूडियो में शूटिंग की शुरुआत हो गई है। यह शूटिंग क्राइम पर आधारित एक वेब सीरीज 'बॉम्बे डे' की है। भारतीय सिनेमा के मशहूर कला निर्देशक नितिन चंद्रकांत देसाई ने मुहूर्त पर पहुंचकर खुद इसका क्लैप दिया और शूटिंग शुरू कराई। ये स्टूडियो भी नितिन देसाई का ही है।
2 of 5
बॉम्बे डे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
वेब सीरीज के मुहूर्त शॉट के दौरान सरकार की तरफ से जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया है। जून की शुरुआत होते ही महाराष्ट्र सरकार ने सभी फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के निर्माताओं को शूटिंग की शुरुआत करने की इजाजत दे दी है। टीवी और फिल्मों के कई निर्माता और प्रोडक्शन हाउस अपने प्रोजेक्टों की शूटिंग और पोस्ट प्रोडक्शन के काम की शुरुआत करने में जुट गए हैं।
3 of 5
बॉम्बे डे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
मुंबई के आसपास के इलाकों में किसी भी प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू होने या किसी नए प्रोजेक्ट का श्री गणेश होने वाली यह शायद पहली वेब सीरीज है। यह इस बात का भी संकेत देती है कि अब जल्दी ही सभी फिल्में और टीवी के धारावाहिक फिर से अपने सेट पर वापस लौटेंगे।
4 of 5
बॉम्बे डे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
भरत सुनंदा की लिखी इस वेब सीरीज का निर्देशन भी उन्हीं के हाथों में हैं। यह सीरीज सत्य घटनाओं से प्रेरित है जोकि मुंबई के एक सबसे बड़े अपराधियों में से एक के इर्द-गिर्द घूमती है। फिर इस अपराधी के पीछे मशहूर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर पड़ जाता है और इस अपराधी को मार गिराता है।
5 of 5
मुंबई डे
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
विजय इससे पहले भी मुंबई के कई बड़े अपराधियों का खात्मा कर चुका होता है लेकिन यह उसकी जिंदगी का सबसे बड़ा एनकाउंटर होता है। इस सीरीज को इस साल के अंत में नवंबर के महीने में ओटीटी पर रिलीज करने का विचार किया गया है।