फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवशयनी एकादशी से लेकर जाह्नवी की 'धड़क' तक ये हैं मनोरंजन और धर्म की आज की बड़ी खबरें

Mon, 23 Jul 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 11:07 AM IST
विज्ञापन
Entertainment top 5 news 23 July 2018
vishnu - फोटो : vishnu
आषाढ़ मास के शुक्ल में पड़ने वाली एकादशी को देवशयनी एकादशी कहा जाता है। इस बार यह 23 जुलाई, सोमवार को पड़ रही है। इसके साथ ही चातुर्मास प्रारंभ हो जाता है। कहा जाता है कि इस दिन से भगवान विष्णु 4 माह के लिए पाताल लोक में योगनिद्रा करने चले जाते हैं। जिसके कारण 4 माह तक किसी भी तरह का शुभ कार्य जैसे यज्ञ, विवाह, गोदान आदि पर रोक लगा दी जाती है। 


पढ़ें: - देवशयनी एकादशी आज, इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान विष्णु का व्रत, जानें पूजा विधि
Entertainment top 5 news 23 July 2018
medha dhade
मेघा धड़े ने जीता बिग बॉस मराठी का खिताब
रियलिटी शो बिग बॉस मराठी का खिताब एक्ट्रेस मेघा धड़े ने जीत लिया है। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले रविवार को हुआ। शो जीतने पर मेघा धड़े को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपए प्राइज मनी दी गई। 

बिग बॉस मराठी सीजन 1 का खिताब मेघा धड़े के नाम, जीते 50 लाख
Entertainment top 5 news 23 July 2018
dhadak
जाह्नवी की 'धड़क' ने तीसरे दिन मचाया तहलका
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' ने तीसरे दिन करीब 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है। इस फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि जाह्नवी की 'धड़क' लोगों के दिलों की धड़कनें तेज करने में कामयाब रही। 'धड़क' मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक है। 

पढ़ें: जाह्नवी-ईशान की 'धड़क' बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कलेक्शन के मामले में तोड़ सकती है 'संजू' का रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
Entertainment top 5 news 23 July 2018
sanjay dutt
'संजू' से जुड़े सवाल पर भड़के संजय दत्त
रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को रिलीज हुए करीब एक महीना होने वाला है लेकिन इस फिल्म की कमाई का सिलसिला अब भी बॉक्स ऑफिस पर जारी है। हाल में संजय दत्त साहेब बीवी और गैंगस्टर के सिलसिले में मीडिया को इंटरव्यू देने आए थे, जहां उनसे ‘संजू’ से जुड़े सवाल पूछे गए। इन सवालों से संजय दत्त इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने बीच में ही इंटरव्यू को छोड़ने का फैसला ले लिया। 

पढ़े: - 'संजू' को लेकर सवाल होने पर मीडिया पर भड़के संजय दत्त, कहा- मुझसे ये सब न...
विज्ञापन
Entertainment top 5 news 23 July 2018
rishi kapoor ranbir kapoor
रणबीर की शादी के लिए तैयार हैं ऋषि कपूर
बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर और आलिया के अफेयर के चर्चे जोरों पर है। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान अपने बेटी की शादी पर बात करते हुए ऋषि कपूर ने कहा कि रणबीर को अब शादी कर लेनी चाहिए। वह अपनी पसंद की किसी भी लड़की से शादी कर सकते हैं।

पढ़ें: - रणबीर-आलिया के रिश्ते पर पहली बार साफ-साफ बोले ऋषि कपूर, जल्द आ सकती है शादी की खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed