फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणबीर-आलिया के रिश्ते पर पहली बार साफ-साफ बोले ऋषि कपूर, जल्द आ सकती है शादी की खबर

Mon, 23 Jul 2018 09:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 09:57 AM IST
विज्ञापन
Rishi Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt relationship
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt
'संजू' की कामयाबी के बाद रणबीर कपूर के साथ ऋषि कपूर भी बेहद खुश हैं। यहां तक की वह कई बार अपनी खुशी सोशल मीडिया पर ट्वीट करके भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में इंटरव्यू के दौरान जब ऋषि कपूर से रणबीर और आलिया के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जो फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट जरूर ला सकता है।
Rishi Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt relationship
Ranbir and Alia
रणबीर और आलिया न्यूयॉर्क में 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में पूरी टीम की लंच करते हुए तस्वीर भी सामने आई। इस फिल्म की शूटिंग के पहले शिड्यूल के दौरान से ही रणबीर और आलिया के अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था। हाल ही में जब पापा ऋषि से रणबीर की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दिल की बात खुलेआम कह दी।
Rishi Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt relationship
rishi kapoor
ऋषि कपूर ने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रणबीर को जल्द से जल्द शादी करने को कहा और कहीं न कहीं इन दोनों के रिश्ते पर मुहर भी लगा दी। ऋषि कपूर ने कहा - 'जो है वह तो सबको पता ही है। मुझे कुछ भी कहने की जरूरत नहीं है। मुझे ऐसा लगता है कि रणबीर के लिए शादी करने का सबसे बेहतरीन समय है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishi Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt relationship
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
इसके साथ ही ऋषि कपूर ने कहा - 'मैंने 27 साल की उम्र में शादी कर ली थी। रणबीर 35 का हो गया है इसलिए अब उसे शादी करने के बारे में सोचना चाहिए। रणबीर अपनी पसंद की लड़की से शादी कर सकता है। मैं दुनिया से अलविदा कहने से पहले नाती-पोतों के साथ खेलना चाहता हूं।'
विज्ञापन
Rishi Kapoor on Ranbir Kapoor and Alia Bhatt relationship
alia ranbir friendship
इस इंटरव्यू के दौरान ऋषि से पूछा गया क्या वह रणबीर से शादी के बारे में बात करते हैं? इस पर ऋषि ने कहा - 'मैं तो ज्यादा नहीं बात करता लेकिन नीतू उसे कहती रहती हैं। वैसे तो रणबीर इन सवालों से हमेशा बचता रहता है। जब भी वह शादी के लिए तैयार होगा हमें बेहद खुशी होगी।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed