{"_id":"6aec5e857b65b9b56a098d05","slug":"aamir-khan-and-gauri-spratt-to-move-out-of-mumbai-rented-apartment-where-they-got-married-know-why-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आमिर खान और गौरी स्प्रैट बदलेंगे अपना घर?: जिस मकान में हुई थी शादी अब उसे छोड़ने की आई नौबत! जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
आमिर खान और गौरी स्प्रैट बदलेंगे अपना घर?: जिस मकान में हुई थी शादी अब उसे छोड़ने की आई नौबत! जानें पूरा मामला
Thu, 05 Nov 2026 04:19 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:19 PM IST
सार
- बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
- इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि उनका घर है।
- जानिए क्या है आमिर और गौरी से जुड़ा मामला।
विज्ञापन
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान और उनकी पत्नी गौरी स्प्रैट को जल्द ही अपना मौजूदा किराये का घर छोड़ना पड़ सकता है। खास बात यह है कि इसी घर में दोनों ने 5 जुलाई 2026 को शादी की थी।
जिस घर में हुई थी शादी, अब उसे छोड़ना पड़ सकता है
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान मुंबई के पाली हिल इलाके में एक बिल्डिंग के चार अपार्टमेंट किराये पर लेकर रह रहे हैं। अब इस बिल्डिंग का रीडेवलपमेंट होने वाला है। ऐसे में आमिर और गौरी को नए घर की तलाश करनी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि दोनों इस साल के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में मुंबई के किसी दूसरे इलाके में शिफ्ट हो सकते हैं।
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान करीब डेढ़ साल पहले अपने पुराने यूनियन पार्क वाले घर से बाहर आ गए थे। दरअसल, उस घर का भी रीडेवलपमेंट होना था। इसके बाद अभिनेता ने पाली हिल के नरगिस दत्त रोड इलाके में एक दूसरी बिल्डिंग में किराये पर रहना शुरू किया।
विज्ञापन
इसी घर में आमिर और गौरी ने 5 जुलाई 2026 को एक निजी समारोह में शादी की थी। इस मौके पर परिवार के सदस्य और कुछ करीबी लोग ही मौजूद थे। अब खबर है कि इस बिल्डिंग के रीडेवलपमेंट को लेकर डील आगे बढ़ रही है। ऐसे में कपल को एक बार फिर अपना घर बदलना पड़ सकता है।
हालांकि, आमिर और गौरी मुंबई छोड़कर कहीं और नहीं जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों मुंबई के ही किसी दूसरे इलाके में नया किराये का घर तलाश रहे हैं।

Trending Videos
आमिर खान और गौरी स्प्रैट
- फोटो : सोशल मीडिया
कब तक नए घर में शिफ्ट होंगे आमिर और गौरी?
फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि आमिर और गौरी इस साल के आखिर तक या 2027 की शुरुआत में नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उनके अगले घर में भी बदलाव और सजावट का काम किया जा रहा है, ताकि उसे उनकी जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा सके।
हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक आमिर खान की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता के प्रवक्ता से भी संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला था।

गौरी स्प्रैट, आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
यूनियन पार्क में बन रहा है आमिर खान का नया घर
आमिर खान का पुराना घर मुंबई के यूनियन पार्क इलाके में है। इस प्रॉपर्टी का भी रीडेवलपमेंट किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां पुराने घर की जगह एक नया हाईराइज प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद आमिर और गौरी के यहां बने पेंटहाउस में रहने की योजना है।
मनीकंट्रोल की रिपोर्ट में भी इस नए प्रोजेक्ट का जिक्र किया गया है। हालांकि, इसके पूरा होने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसे में आमिर और गौरी का अगला घर भी फिलहाल किराये का ही हो सकता है। जब तक यूनियन पार्क में उनका नया घर तैयार नहीं हो जाता, तब तक दोनों को किसी दूसरे घर में रहना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Ramayana Movie Collection: बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा 'रामायण' का हाल? ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाए इतने करोड़