फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शम्मी कपूर से लेकर नौशीन के बदलाव तक, ये है बॉलीवुड की 5 खबरें जिनपर दिनभर रहेगी नजर

Tue, 14 Aug 2018 09:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Shammi kapoor: Entertainment Top 5 news 14th August
shammi kapoor
शम्मी कपूर की आज है पुण्यतिथि

शम्मी कपूर बॉलीवुड के बेहद हिट एक्टर रह चुके हैं। उनका जन्म 13 अक्टूबर 1931 और निधन 14 अगस्त 2011 को हुआ था। शम्मी की जिंदगी में एक दौर वो भी आया जब वह कॉलेज छोड़कर घर आ गए थे। शम्मी ने घर ने आकर पापा पृथ्वी को सॉरी कहा। वहीं, पृथ्वी ने शम्मी का मन पढ़ते हुए कहा कोई नहीं पुत्तर कल से थियेटर ज्वॉइन कर लो। बता दें कि थियेटर में काम करने की उन्हें 50 रुपये पगार मिलती थी।

पढ़े:- पुण्यतिथि: ये हैं शम्मी कपूर के 10 यादगार किस्से, 'पत्नी गीता बाली की मांग में नहीं भरा था सिंदूर'
Shammi kapoor: Entertainment Top 5 news 14th August
Nausheen Ali Sardar
लुक को लेकर ट्रोल हुई 'कुसुम' एक्ट्रेस नौशीन
'कुसुम' सीरियल से रातोंरात चर्चा में आने वाली एक्ट्रेस नौशीन अली सलदार 15 अगस्त को दोबारा टीवी की दुनिया में 'अलादीन' से कमबैक करने जा रही हैं। इस बीच नौशीन ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। तस्वीर में नौशीन काफी अलग लग रही हैं जिसकी वजह से यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि नौशीन अपने तरीके से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। 
Shammi kapoor: Entertainment Top 5 news 14th August
saaho and baahubali
प्रभास को ऑफर हुई थी 'पद्मावत'
'साहो' फिल्म की शूटिंग में बिजी एक्टर प्रभास को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। खबरों की मानें तो 'बाहुबली' फिल्म देखने के बाद संजय लीला भंसाली ने प्रभास को 'पद्मावत' फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार ऑफर किया था। मगर प्रभास ने इसे करने के इंकार कर दिया था। 

पढ़ें:- शाहिद नहीं प्रभास थे 'पद्मावत' के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
विज्ञापन
विज्ञापन
Shammi kapoor: Entertainment Top 5 news 14th August
vivek oberoi
शो के दौरान रो पड़े विवेक ओबेरॉय 
सोनाली बेंद्र इन दिनों लंदन में कैंसर का इलाज करवा रही हैं। लंदन जाने से पहले सोनाली 'इंडियाज ड्रामेबाज' शो को जज कर रही थीं। इसी बीच उन्हें अपनी बीमारी का पता चला। सोनाली के बाद शो में हुमा कुरैशी को लाया गया। इस बीच शो में कुछ ऐसा हुआ विवेक ओबेरॉय सोनाली को याद करके फूट फूट कर रोने लगे। 
विज्ञापन
Shammi kapoor: Entertainment Top 5 news 14th August
ayush sharma
सलमान के जीजा का कटा चालान
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की पहली फिल्म 'लवरात्रि' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म रिलीज से पहले 'लवरात्रि' के दोनों लीड ऐक्टर आयुष और वरीना हुसैन गुजरात के वडोदरा शहर में पहली बार फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे लेकिन यह प्रमोशन उन पर भारी पड़ गया। प्रमोशन के दौरान आयुष बिना हेल्मेट गाड़ी चला रहे थे जिसकी वजह से उनका चालान कट गया।

पढ़ें: - सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने बिना हेल्मेट चलाई स्कूटी, होटल पहुंची पुलिस, कटा चालान
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed