फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan brother in law ayush sharma not wearing helmet while driving scooty give fine

सलमान के जीजा आयुष शर्मा ने बिना हेल्मेट चलाई स्कूटी, होटल पहुंची पुलिस, कटा चालान

Tue, 14 Aug 2018 09:24 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 14 Aug 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
salman khan brother in law ayush sharma not wearing helmet while driving scooty give fine

बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू करने वाले सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा के साथ पहली फिल्म लवरात्रि के रिलीज से पहले ही एक छोटा सा हादसा हो गया है। दरअसल फिल्म की रिलीज से पहले दोनों लीड एक्टर्स आयुष और वरीना हुसैन गुजरात के वडोदरा शहर में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे लेकिन यह प्रमोशन उन पर भारी पड़ गया जब रात को पुलिस उनके होटल पहुंच गई। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और उनकी को-स्टार वरीना हुसैन वडोदरा में फिल्म प्रमोशन के दौरान बिना हेल्मेट लगाए स्कूटी चला रहे थे। आयुष और वरीना की वडोदरा शहर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस रात को ही उनके होटल में पहुंच गई जहां दोनों ठहरे हुए थे। इसके बाद पुलिस ने उनका चालान काटा और दोनों स्टार्स से फाइन लिया गया। 

विज्ञापन

salman khan brother in law ayush sharma not wearing helmet while driving scooty give fine

असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) अमिता वनानी ने बताया, 'हमने पुलिस ऑफिसर्स को दोनों एक्टर्स के होटल में भेजकर उनका चालान काटने को कहा। वे लोग सिलेब्रिटीज हैं और उन्हें जिम्मेदारी से काम करते हुए ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए।' 

आयुष और वरीना ने शाम करीब 5 बजे हरनी एयरपोर्ट से लेकर सुरसागर लेक के बीच बिना हेल्मेट लगाए स्कूटी चलाई थी। इस दौरान उनके साथ सड़कों पर हजारों फैंस भी मौजूद थे और इन दोनों स्टार्स ने फैंस से बातें भी की लेकिन बिना हेल्मेट लगाए स्कूटी चलाकर इन दोनों ने ट्रैफिक रूल तोड़ा और दोनों की फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गईं। इस फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला हैं और फिल्म देशभर में 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed