अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'फन्ने खां' का ट्रेलर आज जारी किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया था। नए पोस्टर में अनिल कपूर सुपरस्टार रजनीकांत का मुखौटा लगाए नजर आ रहे हैं तो ऐश के चेहरे के हाव-भाव देखकर ऐसा लगता है कि वो अनिल कपूर के इस लुक से हैरान हैं। यह फिल्म 3 अगस्त को बड़े परदे पर रिलीज होगी।
'फन्ने खां' से लेकर UPPSC तक, ये हैं मनोरंजन और शिक्षा जगत की आज की बड़ी खबरें
फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले रणवीर सिंह आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। फिल्मों की बात करें तो अभी रणवीर सिंह डायरेक्टर रोहित शेट्टी की 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। जिसमें उनके अपोजिट सारा अली खान हैं। दूसरी ओर रणवीर इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। माना जा रहा है इस साल के नवंबर तक वो दीपिका पादुकोण के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
पढ़ें: बॉलीवुड में आने से पहले चाय लाने का काम करता था ये एक्टर, चंद फिल्मों के बाद बन गया 'बाजीराव'
डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की फिल्म 'संजू' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है। पहले वीकेंड की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में कुछ गिरावट जरूर देखी गई लेकिन इसका दबदबा अभी भी कायम है। फिल्म ने 180 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।
पढ़ें: कमाई के मामले में रणबीर की 'संजू' निकली सुपरफास्ट, रिलीज के 7वें दिन भी तोड़ा एक और रिकॉर्ड
पढ़ें: UPPSC PCS Exam 2018: आवेदन करने से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
पढ़ें: International Kissing Day: पार्टनर को किस करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, मजा हो जाएगा किरकिरा