UPPSC PCS की परीक्षा के लिए 6 जुलाई 2018 से आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाकर 6 जुलाई 2018 से लेकर 6 अगस्त2018 तक आवेदन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस-2018 की परीक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए विज्ञापन भी वेबसाइट पर देख सकते हैं।
2 of 4
परीक्षा से पूर्व लाइन में खड़े अभ्यर्थी।
आपको बता दें कि PCS प्री की परीक्षा 19 अगस्त 2018 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 831 पदों के लिए होगी जिनमें से 119 पद एसडीएम के लिए हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले कुछ खास बातों पर जरूर ध्यान दें। पहले गलत फॉर्म भरने पर अभ्यर्थियों को नए सिरे से आवेदन करना पड़ता था और दोबारा आवेदन फीस जमा करनी पड़ती थी लेकिन अब दोबारा शुल्क जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पीसीएस 2018 में फिलहाल 831 पदों के लिए परीक्षा होगी जिनमें 119 पद डिप्टी कलेक्टर यानि एसडीएम के हैं।
3 of 4
police exam
- फोटो : अमर उजाला
काफी समय के बाद एसडीएम के इतने ज्यादा पदों पर भर्ती होगी। नियमानुसार पीसीएस प्री का परिणाम घोषित होने तक शासन से पीसीएस संवर्ग के जितने पदों का अधियाचन (रिक्त पदों की सूचना) आता है, उन पदों को उस समय चल रही भर्ती में जोड़ लिया जाता है। इससे स्पष्ट है कि पीसीएस 2018 में पदों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है। पदों की संख्या 1000 से अधिक हो सकती है।
पीसीएस 2018 से मुख्य परीक्षा में एक बड़ा बदलाव भी होने जा रहा है। इसमें मुख्य परीक्षा का पाठ्यक्रम संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तरह हो जाएगा। दो के स्थान पर एक वैकल्पिक विषय रह जाएगा जबकि सामान्य अध्ययन के प्रश्न पत्रों की संख्या दो से बढ़कर चार हो जाएगी। पीसीएस मेन्स का नया पाठ्यक्रम भी 6 जुलाई 2018 को जारी किए जाने वाले विज्ञापन में दिया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X