'मनमर्जियां 'के ट्रेलर से लेकर शिवरात्रि तक, मनोरंजन और धर्म जगत से जुड़ी ये हैं आज की बड़ी खबरें
एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'लैला-मजनू' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके पास राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के कॉल्स आते हैं और वो अपने रिश्तेदारों को काम देने की सिफारिश करते हैं। एकता ने यह भी कहा कि इस वजह से कई बार उन्हें दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
पढ़ें: एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, 'राजनेता फोन कर मुझसे अपने रिश्तेदारों के लिए मांगते हैं काम'
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू आज 43 साल के हो गए हैं। महेश बाबू ने एक्ट्रेस रह चुकीं नम्रता शिरोडकर से शादी की है। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। नम्रता उम्र में महेश से तीन साल बड़ी हैं।
पढ़ें: पहली मुलाकात में ही नम्रता पर दिल हार बैठे थे महेश बाबू, उम्र का फासला भी नहीं बना पाया दूरी
26 की हुईं हंसिका मोटवानी
बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं हंसिका मोटवानी का जन्म 9 अगस्त को हुआ था। हंसिका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से की थी। कई टीवी शो करने के बाद साल 2003 में हंसिका ने ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में काम किया था। फिल्म में हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट का किरदार निभाया था। हंसिका आजकल बॉलीवुड में तो नहीं नजर आ रहीं लेकिन वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की बडी स्टार हैं।
पढ़ें: 4 साल में अचानक इतनी बड़ी हो गई थीं ये एक्ट्रेस, चाइल्ड आर्टिस्ट से मिला था हीरोइन का रोल
सोशल मीडिया पर रणवीर का वीडियो वायरल
अपने बेबाक अंदाज और फैशन स्टाइल को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह एक बार फिर खबरों में बने हुए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इस दौरान रणवीर की एक झलक पाने के लिए फैंस उतावले हो गए।
पढ़ें: कार पर खड़े होकर रणवीर सिंह ने की ऐसी हरकत, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया वीडियो