फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ekta kapoor reveals politicians call her to cast their relatives

एकता कपूर ने किया बड़ा खुलासा, 'राजनेता फोन कर मुझसे अपने रिश्तेदारों के लिए मांगते हैं काम'

Wed, 08 Aug 2018 10:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 08 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
ekta kapoor reveals politicians call her to cast their relatives
Bollywood - फोटो : siasat

बॉलीवुड और टीवी जगत का जाना-माना नाम एकता कपूर ने अपनी फिल्म 'लैला-मजनू' के ट्रेलर लॉन्च पर बड़ी बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पास राजनेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों के कॉल्स आते हैं और वे रिश्तेदारों को काम देने की सिफारिश करते हैं। 

विज्ञापन


इस पर एकता ने साफ-साफ कहा कि वे ऐसे किसी को भी काम नहीं देती। उनका मानना है कि अगर उनमें प्रतिभा है तो ऑडिशन देने सामने आएं और काम करें। लेकिन इस तरह से परेशान करने वालो के लिए कोई जगह नहीं है। 
विज्ञापन


एकता ने कहा 'मेरे पास राजनेताओं, नौकरशाह, दोस्तों और एक्टर्स के कॉल्स आते हैं कि मैं उनके रिश्तदारों को कास्ट करूं, लेकिन मैं किसी का भी फोन नहीं उठाती हूं, इस पर मेरी मां कहती है कि इन लोगों की कॉल्स अटेंड ना करने पर उन्हें झेलना पड़ता है।'   

विज्ञापन
विज्ञापन

ekta kapoor reveals politicians call her to cast their relatives
Ekta Kapoor

एकता कपूर ने हमेशा से ही अपने सीरियल्स में नए-नए चेहरों को ही लॉन्च किया है। इसमें स्मृति ईरानी, एक्ट्रेस प्राची देसाई और मोनी रॉय को भी एकता ने छोटे परदे पर उतारा था। ऐसे में वे आज भी नए-नए लोगों को आगे आने का मौका देने से पीछे नहीं हटती हैं। बता दें कि इस बार भी उन्होंने अपनी फिल्म 'लैला मजनूं' में दो नए चेहरों को बड़ा ब्रेक दिया है l

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने एक कहानी भी सुनाई। उन्होंने बताया कि पुराने जमाने में एक लड़का वी शांताराम के शूटिंग सेट पर खाना ले जाने का काम करता था। इसके बाद वही लड़का जम्पिंग जैक बनकर लोगों के सामने आया। बता दें कि वो शख्स कोई और नहीं बल्कि खुद एकता के पिता जितेंद्र थे। 

इस कहानी के बाद से एकता ने अपने मन में ये सोच बना रखी है कि वह कभी-भी नौजवानों को मौका देने से पीछे नहीं हटेंगी। क्योंकि उनका मानना है कि अगर उस वक्त उनके पिता को मौका ना मिला होता तो आज वह यहां ना होतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed