बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'द बॉडी' का प्रोमोशन करने में लगे हुए हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ ऋषि कपूर, सोभिता धुलिपाला और वेदिका जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'द बॉडी' एक थ्रिलर फिल्म है। सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्मों को लेकर बड़ी बात बोली है।
2 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
हाल ही में 'द बॉडी' की अभिनेती वेदिका और इमरान हाशमी ने जूम टीवी को इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों को लेकर ढेर सारी बातें कीं। इस दौरान इमरान हाशमी की फिल्मों की तुलना अभिनता जॉन अब्राहम से की गई। उनसे इंटरव्यू में पूछा गया कि जॉन अब्राहम के साथ ज्यादातर लोग देशभक्ति से प्रेरित फिल्म करना चाहते हैं। इस सवाल का इमरान हाशमी बहुत ही बेबाकी से जवाब देते हैं।
3 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
वह कहते हैं- कभी-कभी आप फिल्म के पास नहीं जाते फिल्म आपके पास आती हैं। हम इमरान यानी मेरी बात करें तो मुझे हमेशा ग्रे शेड किरदार ही मिले हैं। लोग जॉन अब्राहम को देशभक्त के रूप में देखना चाहते हैं और मुझे लोग उस इंसान के तौर पर देखते हैं जो घर तुड़वा देते हैं। लोगों के दिमाग में ये सब बातें मेरे चेहरे को देखकर आती हैं, लेकिन सच बताऊं तो मैं बहुत ही अच्छा इंसान हूं।
4 of 5
Emraan Hashmi
- फोटो : file photo
पता हो कि इमरान हाशमी बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनेत्रियों के साथ बोल्ड सीन कर चुके हैं। जिसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड का सीरियरल किसर भी कहा जाता है। उनके अलावा अभिनेत्री वेदिका ने भी कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि 'द बॉडी' में पहली बार इमरान हाशमी के साथ काम कर रही हूं। पहले मैंने उनके बारे में थोड़ा बहुत सुना था, लेकिन सच कहूं तो वह बहुत अच्छे इंसान हैं। गौरतलब है कि फिल्म 'द बॉडी' में वेदिका और इमरान हाशमी के बीच एक्ट्रा मैरिटल अफेयर देखने को मिलेगा।
5 of 5
emraan hashmi
- फोटो : file photo
पिछले कुछ वक्त से पुरानों गानों को रीमेक करना का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। ऐसे में अब इमरान हाशमी भी अपने एक पुराने सुपरहिट गाने के साथ आए हैं। इमरान हाशमी और ऋषि कपूर स्टारर फिल्म 'द बॉडी' का गाना 'झलक दिखला जा रीलोडेड' रिलीज किया गया है। बता दें कि 'झलक दिखला जा' साल 2006 में आई फिल्म 'अक्सर' में पहली बार इस्तेमाल किया गया था।