फिल्ममेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के दो खिलाड़ी हार्दिक पंड्या और के एल राहुल को महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी करना बेहद भारी पड़ा। ऐसे में हार्दिक के लिए करण की कॉफी पीना सबसे ज्यादा महंगा पड़ा। गौरतलब है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम ने उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है।
दरअसल, एली से जब 25वीं एसओएल लॉयन गोल्ड अवॉर्ड 2019 में हार्दिक को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बतायाा 'मैं हाल ही में भारत वापस लौटी हूं और ऐसे सवाल मुझे वहां पत्रकारों ने भी किए और उनके मैसेज भी मेरे पास आए, लेकिन उस दौरान मुझे इस बारे में कुछ भी नहीं पता था, ऐसे में कुछ दिन पहले ही मैंने वो विवादित टिप्पणी वाली फुटेज देखी।'
एली ने कहा - 'हार्दिक का इस तरह महिलाओं पर टिप्पड़ी करना बेहद निराशाजनक है, मुझे थोड़ा धक्का लगा क्योंकि मैं तो हार्दिक को व्यक्तिगत तौर पर जानती थी, लेकिन इस तरह हार्दिक खुद की विवादित टिप्पणी से आलोचना का शिकार हुए ये बहुत अच्छा हुआ है, क्योंकि किसी के भी बारे में इस तरह से सोचना आपको कूल नहीं बनाता है।'
4 of 5
ऐली अवराम, ईशा गुप्ता और हार्दिक पंड्या
- फोटो : Cricket Addictor
बता दें कि इससे पहले हार्दिक पंड्या की दोस्त और फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने उनकी इस विवादित टिप्पणी की कड़ी आलोचना की थी। इतना ही नहीं ईशा तो हार्दिक का नाम सुनते ही भड़क उठी थीं। दरअसल, ईशा से हार्दिक की शर्मनाक टिप्पणी पर उनकी एलबम गेट डर्टी पर सवाल किया गया था।
इस दौरान ईशा पत्रकारों पर भी भड़कती हुई नजर आई थीं। उन्होंने कहा था 'आपको कैसे पता कि हार्दिक मेरे दोस्त हैं, क्योंकि जो आपको, मुझे हार्दिक का दोस्त बता रहा है उनसे ही जाकर ये सवाल कीजिए। लेकिन ईशा ने फिर भी हार्दिक की महिलाओं के प्रति इस सोच पर जवाब देते हुए कहा था ' महिलाओं के लिए इस तरह की मानसिकता सरासर गलत है और ऐसे किसी भी शर्मनाक बयान को सही नहीं ठहरा सकते।'