मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा एक्ट्रेस को 215 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में आरोपी बनाया था, जिसके बाद अभिनेत्री के खिलाफ ईडी की ओर से चार्जशीट दायर की थी और उन्हें कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया था। अब इस मामले में उनकी मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ने वाली हैं, क्योंकि चार्जशीट में ईडी का कहना है, अब तक की जांच में सामने आया है कि जैकलीन फर्नांडीज प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ठगी की गई आय में शामिल हैं।
Jacqueline Fernandez: चार्जशीट में खुलासा, सुकेश के अपराधों को जानने के बाद भी महंगे गिफ्ट लेती रहीं जैकलीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 06:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन