अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। 'पठान' और 'जवान' की शानदार सफलता के बाद इस साल की शाहरुख खान की यह तीसरी फिल्म है। शाहरुख अभिनीत फिल्म 'डंकी' ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। इस बीच अब अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की है, जिसकी शूटिंग साल 2024 में मार्च-अप्रैल महीने में शुरू होगी।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
शाहरुख ने आगामी फिल्म के बारे में खुलासा करते हुए कहा उनका किरदार उनके उम्र के अनुरूप होगा। अभिनेता ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैं अगले साल मार्च-अप्रैल में एक प्रोजेक्ट शुरू करूंगा। मैं अब एक ऐसी फिल्म करने के बारे में सोच रहा हूं, जो मेरी उम्र के अनुरूप होगा। इस फिल्म में भले ही मैं मुख्य किरदार ना निभा पाऊं।'
यह भी पढ़ें: Salaar: डंकी से कहीं बड़ी ओपनिंग करेगी प्रभास की 'सालार', एडवांस बुकिंग में आया उछाल, किंग खान को देगी पटखनी!
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : social media
एक रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख अपनी आगामी फिल्म में अपनी बेटी के साथ स्क्रीन साझा करते दिखेंगे। अभिनेता की यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होने वाली है। शाहरुख की आगामी फिल्म का निर्देशन सुजॉय घोष द्वारा किया जाएगा। वहीं, सिद्धार्थ आनंद के मार्फ्लिक्स एंटरटेनमेंट के सहयोग से रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित होगी। बता दें कि शाहरुख ने अभी आधिकारिक तौर पर अपने आगामी प्रोजेक्ट के कलाकारों बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
4 of 5
डंकी
- फोटो : social media
'डंकी' के रिलीज के बाद के कलेक्शन की बात करें तो शाहरुख की फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी डंकी फिल्म 120 करोड़ के लागत में बनी है। ऐसे में 30 करोड़ की ओपनिंग देखकर लग रहा है कि यह बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाली है।
यह भी पढ़ें: Salaar: साउथ के पीवीआर और मिराज पर रिलीज होगी सालार! प्रभास की फिल्म को मिली स्क्रीन की समान हिस्सेदारी
5 of 5
'डंकी' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।