कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी कहानी और उसके हर पार्ट में कुछ न कुछ ऐसा धमाल होता है, जो दर्शकों को खूब पसंद आता है। कुछ ऐसी ही फिल्म है दृश्यम 2। दृश्यम 2 बीते 18 नवंबर को रिलीज हुई थी। तब से लेकर ये फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ये फिल्म वर्ल्ड वाइड और घरेलू बॉक्स ऑफिस दोनों पर 200 करोड़ के पार पहुंच गई है। फैंस को फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई है। अब दर्शकों को दृश्यम 2 के ओटीटी पर आने का इंतजार है।
2 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
दृश्यम 2 में अजय देवगन, अक्षय खन्ना, तब्बू और श्रिया सरन भी दमदार एक्टिंग करते नजर आए हैं। इस बीच दर्शकों में फिल्म के ओटीटी रिलीज को लेकर भी काफी एक्साइटमेंट है। जिन लोगों ने ये फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी है, वो लोग चाह रहे हैं कि जल्द से जल्द फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो और वह इसे देखें। बता दें कि पहले तो कोई फिल्म थियेटर में रिलीज होने के कुछ ही दिन बाद ओटीटी पर आ जाती थी, लेकिन अब नियम बदल चुका है।
इसे भी पढ़ें- Rajinikanth: अगर 'छेनू' नहीं होता तो हवा में सिगरेट उछालना नहीं सीख पाते रजनीकांत, बेहद रोचक है पूरा किस्सा
3 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
नए नियम के मुताबिक थियेटर में फिल्म रिलीज होने के 80 दिनों के बाद ही अब वह ओटीटी पर आएगी। ऐसे में दृश्यम 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लगभग 26 जनवरी के आसपास स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर ओटीटी लवर्स को दृश्यम 2 के रूप में बड़ा तोहफा मिल सकता है।
4 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीच में ये खबर भी आई थी कि अमेजन प्राइम वीडियो में इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि अभी तक अभी तक ये बात आधिकारिक रूप से साफ नहीं हो सकी है। फिल्म की बात करें तो दृश्यम 2 में अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना ने पावर-पैक परफॉरमेंस दी है। इसके पहले पार्ट से ज्यादा लोगों को दूसरा पार्ट पसंद आ रहा है।