अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफर जारी है। यह फिल्म टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।. यही वजह है कि फिल्म अब 200 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल होने जा रही है। आइए जानते हैं फिल्म ने अब तक कितने करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
Filmy Wrap: पूजा करने पर आमिर ट्रोल और मौला जट्ट रिलीज करने से पहले मिली धमकी, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
2 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी 'दृश्यम 2' रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 104.66 करोड़, दूसरे हफ्ते में 58.82 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 32.82 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, अब फिल्म के 22वें दिन की कमाई भी सामने आ गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने शुक्रवार को 2.10 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल बिजनेस 198.40 करोड़ पहुंच गया है।
Salaam Venky Box Office Collection: 'सलाम वेंकी' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन हुई महज इतनी कमाई
3 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार को देखकर यह माना जा रहा है कि शनिवार को यह फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। बता दें कि अजय की यह तीसरी फिल्म होगी जो इस क्लब में शामिल होगी। इससे पहले 'तान्हाजी' और 'गोलमाल एगेन' यह कारनामा दिखा चुकी है। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की थी।
Uorfi Javed: साइकिल की चेन से बनी ड्रेस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्फी, लोग बोले- मैडम ने सबका चैन चुरा लिया है
4 of 4
दृश्यम 2
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 2' में अजय के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन और इशिता दत्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। यह साल 2014 में रिलीज हुई 'दृश्यम' का सीक्वल है। फिल्म की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां इसका पहला भाग खत्म हुआ था। वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद अजय जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म भोला में दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन भी वही कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म की पहली झलक देखने को मिली थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।
Viral Video: रेड सी फिल्म फेस्टिवल में पाक अभिनेत्री के साथ डिनर एंजॉय करते दिखे ऋतिक रोशन, वीडियो हुआ वायरल