मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ नया होता है। फैंस अपने चहेते सितारों और पसंदीदा फिल्मों के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। फिल्मी दुनिया में आज भी बहुत कुछ देखने और सुनने को मिला। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...
झारखंड के गढ़वा जिले में मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के कार्यक्रम के दौरान जमकर बवाल हुआ। इस दौरान अभिनेत्री के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यक्रम में हंगामा इस कदर तक बढ़ गया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई लोगों को चोटें आने की खबर है।
Akshara Singh: झारखंड के गढ़वा में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में हंगामा, हुई बदसलूकी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
बॉलीवुड की ‘शेरशाह’ जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी के चर्चे इन दिनों जोरों पर हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं और ऐसे में उन्होंने वेन्यू भी फाइनल कर लिया है। कहा जा रहा है कि पहले कपल दिल्ली में शादी करने जा रहा था, लेकिन अब वह चंडीगढ़ में सात फेरे लेगा। वहीं, शादी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ गई है। हालांकि शादी की खबरों पर अभी तक सिद्धार्थ और कियारा का कोई भी बयान सामने नहीं आया है।
Sidharth-Kiara Wedding: सिद्धार्थ-कियारा की शादी में शामिल होंगे ये सितारे, वेडिंग डेट और वेन्यू भी हुआ फाइनल
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और ऐसे में दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल्स के निशाने पर भी आ जाते हैं। इन दिनों मलाइका अपने रियलिटी शो मूविंग इन विद मलाइका में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रही हैं। वहीं, अब शो में मलाइका ने अर्जुन कपूर संग रिलेशनशिप के चलते उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।
Malaika Arora: उम्र में छोटे अर्जुन को डेट करने पर बोलीं मलाइका, ‘वो मर्द है, मैंने उसे सड़क से नहीं पकड़ा’