बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का डंटकर सामना किया है और जंग भी जीतकर दिखाई है। इसी सूची में अभिनेता संजय दत्त का भी नाम शुमार है। जब संजय दत्त को कैंसर के बारे में पता चला तो उन्होंने अपने फैंस के साथ खुद यह खबर साझा की थी। बाद में जब वे कैंसर को हराकर पीछे छोड़ आए थे तब संजय की और उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लेकिन उस समय उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया कि जब संजर को पता चला कि उन्हें कैंसर है तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई थी।
2 of 5
Sanjay dutt lung cancer
- फोटो : Social media/pixabay
डॉ. पार्कर ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘जब संजय दत्त को इस बारे में पता लगा तो उन्होंने कहा था ‘हे ईश्वर, मुझे ही क्यों।' इसके बाद उन्होंने बताया कि संजय ने चुनिंदा विदेशी डॉक्टर्स से बात करने के बाद ही मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी कीमोथैरपी कराने का फैसला लिया था। डॉ. ने बताया कि इस चीज में अस्पताल की टीम उनपर दबाव नहीं डाल सकती थी क्योंकि यह मरीज का फैसला होता है कि वह अपना इलाज कहां कराना चाहता है।
3 of 5
संजय दत्त
- फोटो : instagram/duttsanjay
बता दें कि अभिनेता ने पिछले साल अगस्त के महीने में अपने कैंसर होने की खबर फैंस को ट्वीट के जरिये दी थी और कहा कि अपने इलाज के लिए मैं एक ब्रेक ले रहा हूं। आपके प्यार और दुआओं की बदौलत मैं जल्द ही लौटूंगा।
4 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
उसके बाद संजय ठीक होने के बाद ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आए और अक्तूबर में ठीक होने के तुरंत बाद ही उन्होंने यह खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि आप सबके प्यार और आशीर्वाद की वजह से ही मैं जल्द ही स्वस्थ हो गया हूं। मैं शुक्रगुजार हूं जो ऐसे मुश्किल वक्त में आप सब मेरे साथ खड़े रहे।
5 of 5
फिल्म सेट पर अभिनेता संजय दत्त
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात संजय के वर्कफ्रंट की करें तो एक्टर जल्द ही कई फिल्मों में नजर आएंगे। इनमें शमशेरा, पृथ्वीराज और केजीएफ चेप्टर 2 जैसे बड़े नाम शामिल हैं।