बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं, लेकिन शुक्रवार से वो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। वजह है फिल्म से बाहर होना। दरअसल, कार्तिक आर्यन को धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना 2' से बाहर कर दिया गया है। इस खबर के सामने आने के बाद से वे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वहीं, एक और खबर आ रही है कि करण जौहर ने कार्तिक को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।
2 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरों के मुताबिक कार्तिक ने 'दोस्ताना 2' की भारत में होने वाली 20 दिनों की शूटिंग भी कर ली थी। अगले शेड्यूल के लिए उन्हें लंदन में शूट करना था। कहा जा रहा है कि अंत समय में उन्हें तारीख को लेकर कुछ दिक्कत आ गई। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि अभिनेता को स्क्रिप्ट पसन्द नहीं आ रही थी। इस कारण उन्हें मूवी से ही बाहर होना पड़ा। वहीं, करण ने उन्हें अनफॉलो कर दिया है। हालांकि कार्तिक के इंस्टाग्राम को देखने पर पता चलता है वे करण को फॉलो कर रहे हैं।
3 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Insatagram- @kartikaaryan
बता दें कि धर्मा प्रोडक्शन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'व्यवसायिक परिस्थितियों के चलते हमने फैसला लिया है कि हम गरिमामय मौन बनाए रखेंगे। हम दोस्ताना 2 की कास्टिंग फिर से करेंगे, जिसका डायरेक्शन कॉलिन डीकुन्हा करेंगे। कृपया आधिकारिक घोषणा की प्रतीक्षा करें।'
4 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Instagram - kartikaarya
इस मामले में एक और एंगल सामने आ रहा है। कार्तिक का एक्ट्रेस जान्हवी कपूर संग ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ रही हैं। फिल्म से बाहर होने के लिए ये भी वजह बताई जा रही है। इस मामले के बाद से फिर से बॉलीवुड विवादों में नजर आ रहा है।
5 of 5
कार्तिक आर्यन
- फोटो : Social Media
कंगना रणौत कार्तिक के समर्थन में उतर गई हैं। उन्होंने करण जौहर पर जमकर निशाना साधा है। वहीं, कार्तिक के फैंस भी लगातार करण जौहर को निशाने पर ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ‘अचानक नकारात्मक पीआर, कार्तिक आर्यन के खिलाफ क्यों? अनपेक्षित व्यवहार! क्यों इतना निगेटिव आर्टिकल/पीआर हमेशा बाहरी लोगों के खिलाफ होता है? इसी कारण हमने सुशांत सिंह राजपूत को खो दिया।'