फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'डॉन 3' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। 'डॉन' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों के हिट होने के बाद जब से खबर आई थी कि फरहान अख्तर इसके तीसरे पार्ट पर विचार कर रहे हैं, तभी से लोगों के बीच उत्साह बढ़ गया था। आज आखिरकार फिल्म की आधिकारिक घोषणा हो गई है, लेकिन अभी भी शाहरुख खान को रिप्लेस करने वाले अभिनेता का नाम सामने नहीं आया है। हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ही फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभी 'डॉन 3' के मुख्य अभिनेता को लेकर खबरें आनी खत्म भी नहीं हुई थी कि इसकी मुख्य अभिनेत्री के रूप में कियारा आडवाणी को लेकर खुसफुसाहट शुरू हो गई है।
Don 3: 'डॉन 3' की 'रोमा' बनेंगी कियारा आडवाणी? रणवीर के साथ फिल्म में अभिनेत्री की कास्टिंग की अफवाहें तेज
'डॉन 3' में मुख्य अभिनेता के रूप में रणवीर सिंह का नाम सामने आ रहा है। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म के लिए रणवीर ने एक अनाउंसमेंट वीडियो भी शूट किया है, जिसे दो-तीन दिनों में लॉन्च किया जाएगा। अभी इन खबरों ने सुर्खियां बटोरनी बंद भी नहीं की थी कि फिल्म में रोमा का किरदार निभाने के लिए अभिनेत्री के नाम की चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि कियारा आडवाणी 'डॉन 3' में रोमा का किरदार निभा सकती हैं। इसकी वजह अभिनेत्री का 'डॉन' के निर्माता रितेश सिधवानी के ऑफिस के बाहर स्पॉट होना है।
Gadar 2: गाजियाबाद में 'गदर 2' के प्रमोशन के दौरान चोरी हुए मोबाइल फोन, स्थानीय पुलिस ने शुरू की जांच
कियारा आडवाणी को हाल ही रितेश सिधवानी के ऑफिस में जाते हुए देखा गया था, जिसके बाद से ही उनके रोमा के रूप में प्रियंका चोपड़ा की जगह लेने की अफवाहें उड़ने लगी हैं। कियारा को फरहान अख्तर द्वारा 'डॉन 3' की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद वहां देखा गया था। इस घोषणा में फरहान के साफ कर दिया है कि वह 'डॉन' के साथ वापस लौट रहे हैं, लेकिन शाहरुख खान के बिना। फिल्म निर्माता ने पुष्टि की कि एक नया अभिनेता डॉन होगा और उसके नाम का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि रणवीर सिंह नए डॉन हो सकते हैं।
View this post on Instagram
आज सुबह (8 अगस्त), फरहान अख्तर ने डॉन के फैंस को 'डॉन 3' का तोहफा दिया। लेकिन फैंस को इस बात का मलाल है कि शाहरुख खान फिल्म में नजर नहीं आएंगे। फैंस पिछले काफी समय से 'नो एसआरके नो डॉन' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी फिल्म निर्माता ने नए अभिनेता को डॉन के रूप में दर्शकों के सामने पेश करने का फैसला किया है। फरहान ने आज जारी किए गए अपने बयान में प्रशंसकों से उन्हें उसी तरह प्यार देने का आग्रह किया जैसे उन्होंने किंग खान को अपना प्यार दिया था।
Ranveer Singh: 'रॉकी और रानी' के लिए कथक सीखने में छूट गए थे रणवीर सिंह के पसीने, बताया कितना समय लगा
फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' की घोषणा करते हुए कहा, 'अब समय आ गया है कि डॉन की विरासत को आगे बढ़ाया जाए और इस नई व्याख्या में हमारे साथ एक ऐसा अभिनेता जुड़ेगा जिसकी बहुमुखी प्रतिभा की मैं लंबे समय से प्रशंसा करता रहा हूं। हमें उम्मीद है कि आप उन्हें वही प्यार देंगे, जो आपने श्री बच्चन और शाहरुख खान को दिया था। साल 2025 में डॉन का एक नया युग शुरू होगा।' एक रिपोर्ट के अनुसार, फरहान इस हफ्ते नए डॉन को पेश करेंगे। नए डॉन की घोषणा करते हुए एक टीजर जारी किया जाएगा और इसे 'गदर 2' के साथ रिलीज किया जाएगा।
Kangana Ranaut: कंगना ने 'गदर 2' को बताया सबसे बड़ी ओपनर, सनी देओल की तारीफ संग करण जौहर पर किया कटाक्ष