फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TikTok बैन होने से नाखुश हैं TMC सांसद नुसरत, बताया- बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में लिया गया फैसला

Wed, 01 Jul 2020 05:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 01 Jul 2020 05:02 PM IST
विज्ञापन
Nusrat Jahan called the decision of the Indian government to ban Chinese app TikTok impulsive
नुसरत जहां (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

भारत सरकार ने चीन के स्वामित्व वाली 59 मोबाइल एप को बैन कर चीन को एक बड़ा झटका दिया है, जिसमें टिक-टॉक (Tiktok) हैलो (Helo) समेत कई बड़ी कंपनियां हैं। भारत-चीन सीमा विवाद के बाद से ही टिक-टॉक को बंद करने की मांग चल रही थी। भारतीय फैंस ने बेन पर खुशी जताई है। कई सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्होंने टिकटॉक बैन पर अपनी राय रखी। 


 

Nusrat Jahan called the decision of the Indian government to ban Chinese app TikTok impulsive
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच बशीरहाट से टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने भी चीनी एप टिक टॉक पर बैन को लेकर अपनी राय जाहिर की। नुसरत ने बुधवार को टिक टॉक बैन के फैसले पर नाखुशी जाहिर करते हुए इसकी तुलना नोटबंदी से की। उन्होंने कहा कि इस एप को जल्दबाजी में बंद किया गया और फैसला लेने से पहले सोच विचार नहीं किया गया।

Nusrat Jahan called the decision of the Indian government to ban Chinese app TikTok impulsive
नुसरत जहां - फोटो : सोशल मीडिया

नुसरत ने कहा, टिक टॉक एक मनोरंजन एप है। यह आवेग में लिया गया फैसला है। रणनीतिक योजना क्या है? उन लोगों का क्या जो बेरोजगार होंगे? मुझे बैन से कोई दिक्कत नहीं क्योंकि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए है लेकिन इन सवालों का जवाब कौन देगा?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nusrat Jahan called the decision of the Indian government to ban Chinese app TikTok impulsive
नुसरत जहां - फोटो : इंस्टाग्राम

बुधवार को नुसरत कोलकाता में इस्कॉन द्वारा हर साल आयोजित की जाने वाली ‘उल्टा रथ यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान निखिल भी उनके साथ थे। इसी कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की। यही पर नुसरत ने टिक टॉक पर अपनी राय जाहिर की।


 

विज्ञापन
Nusrat Jahan called the decision of the Indian government to ban Chinese app TikTok impulsive
नुसरत जहां-निखिल जैन - फोटो : Instagram

बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस सांसद नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ शादी की है। 19 जून 2019 को दोनों ने तुर्की के बोडरम सिटी में सात फेरे लिए थे। हाल ही में दोनों ने शादी की पहली सालगिरह मनाई। शादी हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed