फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड सितारों ने फैंस को दी दिवाली की शुभकामनाएं

Sun, 27 Oct 2019 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 27 Oct 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Diwali 2019 Amitabh Bachchan to Alia Bhatt wishes fans on social media
Amitabh Bachchan Priyanka Chopra - फोटो : social media

देशभर में आज दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली में लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। इस बीच आम से लेकर खास तक हर कोई सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को इस त्योहार की बधाई दे रहा है। बॉलीवुड सितारे भी सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों को दिवाली की बधाई दे रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारें ने ना केवल फैंस को दिवाली की बधाई दी बल्कि इस दिन वह खास दोस्तों के लिए पार्टी भी आयोजित करने वाले हैं। 



Diwali 2019 Amitabh Bachchan to Alia Bhatt wishes fans on social media
Amitabh bachchan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक यानी अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दिवाली की बेहद खास अंदाज में बधाई दी है। उन्होंने ट्विटर पर पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता की थ्रोबैक तस्वीर साझा करते हुए फैंस को दिवाली की शुभकामाएं दीं। अमिताभ बच्चन ने अपनी ट्वीट में लिखा- दीपावली की अनेक अनेक शुभकामनाएँ ; सुख शांति समृद्धि , सदा। सोशल मीडिया यूजर्स अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 
 



 

Diwali 2019 Amitabh Bachchan to Alia Bhatt wishes fans on social media
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि इस दिवाली अमितभ बच्चन ने अपने घर खास पार्टी का आयोजन किया है। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारों के साथ मिलकर अमिताभ बच्चन पार्टी करने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट मुंबई मिरर की खबर के अनुसार अमिताभ बच्चन ने पिछले हफ्ते अपनी इस दिवाली पार्टी के लिए बॉलीवुड के कई सितारों को भी न्योता भेजा है। इनमें शाहरुख-गौरी खान, अजय देवगन, काजोल, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, आनंद पंडित शामिल हैं।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2019 Amitabh Bachchan to Alia Bhatt wishes fans on social media
अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार - फोटो : PTI

इनके अलावा कबीर खान, संजय दत्त, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अयान मुखर्जी जैसे कई बड़े सितारों को भी न्यौता भेजा गया है। बीते दो साल से अमिताभ बच्चन दिवाली को धूमधाम से नहीं मना पा रहे हैं थे। इसकी वजह बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता और बेटी श्वेता बच्चन नंदा ससुर का निधन होना था। साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का निधन हो गया था जिसके बाद बच्चन परिवार ने सिर्फ दिवाली पूजा की थी।

विज्ञापन
Diwali 2019 Amitabh Bachchan to Alia Bhatt wishes fans on social media
kapil sharma - फोटो : social media

छोटे पर्दे के कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो के होस्ट और अभिनेता कपिल शर्मा ने भी अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी के साथ एक फिल्टर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में ये दोनों अपने फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स कपिल के इस वीडियो पर उन्हें भी इस खास त्योहार पर बधाई दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wish u n ur family a very happy n safe Diwali ❤️🙏 #diwali #festival #friends #light #celebrations #love 🙏😊❤️🙏

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed