एक्ट्रेस दिशा पटानी ने हाल ही में अपने साथ हुई उस घटना के बारे में खुलासा किया है जब एक शख्स उनके पीछे बुरी तरह से पड़ गया और हर जगह पीछा करने लगा।
दो दिनों तक इस हीरोइन का पीछा करता रहा वो शख्स और फिर....
ये बात तब की है जब पिछले दिनों दिशा पटानी एक शूट के चलते दिल्ली आईं। डेकेन क्रॉनिकल के मुताबिक, दिशा ने कहा कि वो शख्स दो दिन तक उनका पीछा करता रहा। जहां भी वो जातीं वो शख्स भी उनका पीछा करते हुए पहुंच जाता।
दो दिनों तक इस हीरोइन का पीछा करता रहा वो शख्स और फिर....
लेकिन हद तो तब हो गई जब वो दिशा के पीछे शॉपिंग मॉल और थियेटर तक पहुंच गया। शुरुआत में तो दिशा पटानी ने इसे हलके में लिया और खास ध्यान नहीं दिया लेकिन जब दिशा ने देखा कि उनसे मिलने के चक्कर में वो शख्स उनके होटल तक पहुंच गया और होटल के स्टाफ के साथ झगड़ा किया तो उनके कान खड़े हो गए।
दो दिनों तक इस हीरोइन का पीछा करता रहा वो शख्स और फिर....
तुरंत ही दिशा पटानी के मैनेजर ने उनके बचाव के लिए आए और होटल के बाउंसरों के साथ मिलकर उस शख्ख को होटल से बाहर निकलवा दिया। इस घटना के बाद दिशा बुरी तरह हिल गईं और शॉक्ड रह गईं।
दो दिनों तक इस हीरोइन का पीछा करता रहा वो शख्स और फिर....
ये पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस का किसी शख्स ने इस तरह पीछा किया हो इससे पहले कई और हीरोइनें स्टॉकिंग का शिकार हो चुकी हैं। श्रुति हासन के पीछे तो एक शख्स इस कदर दीवाना हो गया कि वो उनसे मिलने के लिए नए नए हथकंडे अपनाता और कामयाब ना होने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।