यशराज फिल्म्स का नाम हिंदी सिनेमा पूरे सम्मान के साथ लिया जाता है। हर एक्टर इस प्रोडक्शन हाउस की फिल्म काम करने को बेताब भी रहता है। लेकिन, हिंदी सिनेमा में ये मौका भी इतिहास में लिखा जाएगा, जब एक हीरोइन ने यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म को साइन करने के बाद छोड़ दिया। हिंदी सिनेमा की नई जुगल जोड़ी है, टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की। लेकिन, इस जोड़ी ने कभी रिश्तों की नुमाइश नहीं की। कभी अपने रिश्तों को किसी फिल्म की पब्लिसिटी के लिए इस्तेमाल भी नहीं किया। बस ऐसे ही कभी किसी रेस्तरां में मिलते हैं तो कभी लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के ये हैपनिंग लव बर्ड्स हैं।
इन लव बर्ड्स पर पंजा मारने की कोशिशें तमाम हुई लेकिन दोनों एक दूसरे को लेकर इतने कमिटेड हैं कि कोई भी बात एक दूसरे से छुपाते नहीं हैं। दोनों की जो भी फिल्म साथ आई हिट रही और दोनों ने एक ही साथ एक फिल्म साइन की जिसके प्रोड्यूसर के तौर पर नाम आया यशराज फिल्म का। सिलसिलाए चांदनी, डर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, दिल तो पागल है,साथिया, हम तुम, वीर जारा, धूम, बंटी और बबली, फना, चक दे, रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, जब तक है जान, एक था टाइगर, सुल्तान, फैन ये वो तमाम सुपर हिट फिल्में हैं जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का दुनिया भर में डंका बजाया है।
3 of 5
एक था टाइगर
- फोटो : AmarUjala
यही वजह है कि इंडस्ट्री का हर सितारा यशराज फिल्म्स के साथ काम करना चाहता है। खुद दबंग खान सलमान को यशराज के साथ पहली फिल्म करने का मौका करियर शुरू करने के सालों बाद 2012 में 'एक था टाइगर' से मिला था। जहां एक ओर यशराज फिल्म्स के साथ काम करने के लिए पूरी इंडस्ट्री तड़प रही है। तो वहीं अपनी खूबसूरती अपनी अदाओं के लिए मशहूर एक एक्ट्रेस ने वाईआरएफ की फिल्म को छोड़ दिया हैं।
ये हीरोइन हैं दिशा पाटनी। दिशा का निभाया हर किरदार अभी तक की हर फिल्म में किसी ना किसी कारणवश मर जाता है। ये सभी फिल्में सुपरहिट रही हैं। दिशा को यशराज फिल्मस के नए प्रोजेक्ट में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के साथ साइन किया गया। यही वो वक्त था जब ऋतिक रोशन ने दिशा के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश की। ऋतिक ने टाइगर की इस करीबी दोस्त को मैसेज कर डेट पर जाने के लिए पूछा था। जिससे दिशा काफी खफा भी थीं और परेशान भी।
सूत्रों की मानें तो उस वक्त दिशा ने जल्दबाजी में कोई फैसला इसलिए नहीं लिया था, क्योंकि उनके पास कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। मगर अब दिशा के पास सलमान खान की फिल्म 'भारत' है और सलमान का सहारा भी। ऐसे में दिशा ने हिम्मत दिखाते हुए ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर करने से इंकार कर दिया है। हाल के दिनों में ये दूसरा मौका है जब यशराज फिल्म्स के किसी प्रोजेक्ट से किसी बड़े सितारे की विदाई फिल्म के ही किसी सितारे के साथ अनबन के चलते हुई हो। इससे पहले 'धूम 4' की कास्ट से सलमान खान आउट हुए क्योंकि वह फिल्म में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर नहीं करना चाहते थे।