बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिनकी जोड़ियों को लोगों ने खूब सराहा है। चाहे उसमें दो बॉलीवुड स्टार बतौर दोस्त दिखाए गए हो या फिर लवस्टोरी फिल्म के लविंग कपल। ऐसे में बात करेंगे हिंदी सिनेमा के शुरुआती दौर से लेकर अबतक उन 5 अॉनस्क्रीन लविंग कपल की जिन्हें दर्शक आज भी नहीं भूले हैं..
इस कड़ी की शुरुआत करेंगे नये दौर से तो बता दें कि लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान खान और खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय का नाम आता है। दोनों की लवस्टोरी के बारे में हर सिनप्रेमी अच्छे से जानता है। दोनों को फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में एकसाथ देखा गया था लेकिन इनका प्यार कभी परवान ना चढ़ सका। जहां ऐश्वर्या ने अभिषेक संग शादी कर एक बेटी को जन्म दिया है तो वहीं सलमान खान आज भी कुंवारे हैं।
लिस्ट में दूसरा नाम बॉलीवुड के 'बाबा' संजय दत्त और धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की ऑनस्क्रीन जोड़ी का आता है। दोनों के बीच के प्यार को लेकर बात शादी तक पहुंच गई थी। लेकिन संजय दत्त के मुंबई हमले में नाम आने के बाद माधुरी ने संजय से किनारा कर लिया। दोनों को कई हिट फिल्मों में एक साथ देखा गया है जिसमें खलनायक जैसी सुपरहिट फिल्म भी शामिल है।
बॉलीवुड की सबसे लंबे समय तक हिट जोड़ियों में से एक किंग खान और काजोल की जोड़ी है। हालांकि दोनों में सिर्फ फिल्मों में प्यार ही दिखाया गया है लेकिन असल जिंदगी में ये दोनों आज भी दोस्त की तरह रहते हैं। बता दें कि दोनों ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं जिसमें फिल्म 'बाजीगर' से लेकर आखिरी 'दिलवाले' है।
अब बात करते हैं 70 के दशक की जब हिंदी सिनेमा के दर्शकों की जुबां पर अमिताभ और रेखा के प्यार के किस्से का ही सुरूर हुआ करता था। इन दोनों की लवस्टोरी की दास्तां आज भी लोग भुलाए नहीं भूलते हैं। फिल्म में दोनों की कैमिस्ट्री इतनी सॉलिड हुआ करती थी दर्शकों को लगता था कि ये असल में एक-दूजे से प्यारभरी बात कर रहे हैं। दोनों ने कई हिट फिल्में दी हैं जिसमें सिलसिला और नमक हराम का नॉम टॉप आता है।