'डर्टी पिक्चर' और 'तुम्हारी सुलू' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस विद्या बालन (Vidya Balan) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। विद्या इन दिनों रेडियो शो भी कर रही हैं। विद्या के रेडियो शो का नाम 'धुन बदल के देखो' है। इस शो के जरिए विद्या लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। इस बीच विद्या ने मीडिया से बात करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) से जुड़ा बड़ा बयान दिया। विद्या ने कहा कि वह अमिताभ बच्चन की जासूसी करना चाहती हैं।
2 of 5
Vidya Balan
- फोटो : twitter
विद्या रेडियो शो के दौरान कई बार असल जिंदगी में लोगों पर नजर रखने की आदत का जिक्र कर चुकी हैं। इस दौरान विद्या से जब मीडिया ने पूछा कि आप असलियत में किस की जासूसी करना चाहती हैं तो जवाब में विद्या ने बिग बी का नाम लिया। विद्या ने कहा- मैं अमिताभ बच्चन की जासूसी करना चाहती हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके विचार, भावनाएं उनके भाव से नहीं झलकती।
3 of 5
विद्या बालन
- फोटो : file photo
विद्या ने आगे कहा- उनका चेहरा गंभीर है जिसे पढ़ना मुश्किल है। वह जब भी कैमरा फेस करते हैं तो बिल्कुल अलग होते हैं। हाल ही में विद्या जयललिता बायोपिक को लेकर सुर्खियों में है। खबरों की मानें तो इस बायोपिक के लिए पहले विद्या बालन को फाइनल किया गया था। कहा जा रहा है कि विद्या ने इसे करने से मना कर दिया है जिसकी वजह इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेबसीरीज में लीड रोल निभाना है।
4 of 5
विद्या बालन
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विद्या बालन अपने आप को इस रोल के फिट नहीं समझती। विद्या को लगता था कि किसी तरह से इस रोल के साथ न्याय नहीं कर पाएंगी। विद्या बालन ने इंदिरा गांधी पर बन रही वेबसीरीज में काम शुरु कर दिया है जिसे वे पिछले एक साल से करना चाहती थीं। सागारिका घोष की किताब 'इंदिरा: इंडिया मोस्ट पावरफुल प्राइम मिनिस्टर' पर ये वेबसीरीज आधारित है। इसको रॉनी स्क्रूवाला प्रोड्यूस करने जा रहे हैं।
5 of 5
Paa film
- फोटो : twitter
आपको बता दें, विद्या बालन अमिताभ बच्चन के साथ 'पा' फिल्म में काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में विद्या और अभिषेक के बच्चे का किरदार बिग बी ने निभाया था। इस फिल्म में अमिताभ को बीमारी से ग्रसित दिखाया गया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की बहुत तारीफ हुई थी। इसके साथ ही पा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस भी मिला था।