फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार, बदली रिलीज डेट

Thu, 04 Aug 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
Director announces new release date for Bahubali 2
bahu

पिछले साल आई बाहुबली ने जिस तरह से हिंदी के दर्शकों पर जादू चलाया, उसके बाद से कई वितरक कंपनियों  की नजर इस फिल्म पर है। फिल्म ने बिना विशेष प्रचार खर्च के हिंदी में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। निर्माता करन जौहर की कंपना धर्मा प्रोडक्शंस ने बाहुबली ने हिंदी संस्करण के अधिकार खरीद कर इसे रिलीज किया था।

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

Director announces new release date for Bahubali 2

पिछले कुछ दिनों से सवाल उठ रहा था कि क्या बाहुबली-2 के अधिकार भी निर्माता करन जौहर को ही देंगे? सूत्र कह रहे हैं कि हां ऐसा होगा मगर इस बार करन को जेब ज्यादा ढीली करनी होगी क्योंकि निर्माताओं के पास कुछ अन्य वितरकों के अच्छे ऑफर हैं। सीक्वल का जिस तरह से इंतजार हो रहा है, उससे साफ है कि कोई भी सौदा घाटे  का नहीं रहेगा।

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

Director announces new release date for Bahubali 2

ट्रेंड के जानकारों के अनुसार करन ने बाहुबली के भारत में हिंदी के अधिकार करीब 25 करोड़ रुपये में खरीदे थे। जिसे उन्होंने आगे वितरकों को पांच से 10 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ बेचा था। इसके बाद ओवरफ्लो का पैसा भी उन्हें  मिला था। इस तरह से फिल्म करन को सिर्फ चार महीने में ही कई करोड़ का मुनाफा दे गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

Director announces new release date for Bahubali 2
- फोटो : twitter
सीक्वल के इंतजार को देखते हुए कई स्टूडियो हिंदी संस्करण के अधिकार खरीदना चाह रहे हैं। जबकि खबरें थीं कि करन अपनी बॉलीवुड फिल्मों में हुए आर्थिक नुकसान की वजह से इस दौड़ से हट गए हैं। बताया जाता है कि इन्हीं घाटों की वजह से ही करन ने अपना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट शुद्धि भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

बाहुबली-2 के लिए करना होगा ज्यादा इंतजार

Director announces new release date for Bahubali 2
खबर है कि कि बाहुबली-2 निर्माता हिंदी में उन्हें ही अधिकार देंगे परंतु इस बार शर्तें कुछ अलग होंगी। साथ ही करन को अधिकार लेने के लिए अधिक रकम देनी होगी। नियम-शर्तों पर बातचीत शुरू हो चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed