काजोल और शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ने मुंबई के मराठा मंदिर थिएटर में 1000 हफ्ते पूरे किए थे । हिंदी सिनेमा की ये पहली ऐसी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा समय तक थिएटर पर लगी रही । यह फिल्म 1995 में आई थी और इसके बाद शाहरुख-काजोल का स्टारडम आसमान छूने लगा था ।
फिल्म की बाकी कास्ट को तो आप जानते ही हैं लेकिन हम आपको पूजा रूपारेल के बारे में बताते हैं । पूजा ने फिल्म में काजोल की छोटी बहन छुटकी का रोल प्ले किया था । 1995 के बाद पूजा कहां गायब हो गईं, किसी को नहीं पता । 10 साल तक वो लाइमलाइट से दूर रहीं । साल 2015 में उन्होंन X: Past Is Present में काम किया था ।
DDLJ हिट होने के बाद पूजा का एक इंटरव्यू सामने आया था । इसमें पूजा ने कहा था, '1995 में मैं स्कूल में थी । मेरी डेब्यू फिल्म किंग अंकल थी । डीडीएलजे के बाद तो मेरा मेल बॉक्स फैंस के मैसेज से भरा रहता था । पूरी दुनिया से लोग मुझे मेल करते थे । मुझे बहुत सारे मैरिज प्रपोजल भी आए थे ।'
'आज भी मैं ऑडिशन के लिए गई थी वहां एक शख्स ने कहा कि उसका मुझपर क्रश था । डीडीएलजे के बाद वो मुझसे शादी करना चाहता था । मेरा फिल्मों में कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं था । मैंने इस फिल्म के लिए कोई ऑडिशन भी नहीं दिया था । मुझे यश राज फिल्म्स से कॉल आया और मैं उनसे मिलने पहुंच गई ।'
'उन्होंने काजोल के साथ मेरा फोटो सेशन किया । वो देखना चाहते थे कि हम दोनों बहन की तरह लगते हैं या नहीं । मैंने मंदिरा बेदी के साथ रूम शेयर किया था । वो मंदिरा की पहली फिल्म थी । हाल ही में मैंने उनके साथ टीवी सिरीज 24 में काम किया है । मुझे नहीं पता था कि DDLJ इतनी बड़ी हिट साबित होगी ।'