फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Dia Mirza Neice Tanya Kakde Passes Away Actress Pens An Emotional Note On Social Media

Dia Mirza Niece Death: दीया मिर्जा की भतीजी का निधन, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा- तुम हमेशा दिल में रहोगी

Tue, 02 Aug 2022 09:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 02 Aug 2022 09:48 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर अपनी भतीजी के निधन की जानकारी दी है। अभिनेत्री की पोस्ट पर सभी उनकी भतीजी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विज्ञापन
Dia Mirza Neice Tanya Kakde Passes Away Actress Pens An Emotional Note On Social Media
दीया मिर्जा, तान्या काकड़े - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दिल दहला देने वाली खबर दी है। अभिनेत्री की भतीजी तान्या काकड़े का निधन हो गया है, जिसको लेकर उन्होंने पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट में अभिनेत्री ने भतीजे के निधन की वजह का जिक्र नहीं किया है, लेकिन उन्होंने एक इमोशनल नोट लिखकर तान्या के जाने का दुख जताया है।

विज्ञापन

भावुक हुईं अभिनेत्री
दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर भतीजी तान्या की तस्वीर साझा है, जिसमें वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने एक बेहद इमोशन नोट लिखा है। दीया ने लिखा, 'मेरी भतीजी, मेरा जान, मेरी बच्ची अब इस दुनिया में नहीं रही। तुम जहां भी रहो तुम्हें हमेशा शांति और प्यार मिले। आप हमेशा मेरे दिल में रहोगी। ओम शांति।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dia Mirza Rekhi (@diamirzaofficial)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सितारों ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री की पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। गौहर खान, ईशा गुप्ता और भावना पांडे ने दिल टूटने वाली इमोजी शेयर की, तो सुजैन खान की बहन फराह ने लिखा, 'ये बहुत ही दुखद खबर है, वो जहां रहे चमकती रहे।' इसके अलावा सुनील शेट्टी, श्रेया धनवंतरी, गुल पनाग सहित कई सितारों ने कमेंट कर श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन

कार हादसे में गई जान
रिपोर्ट के मुताबिक तान्या काकड़े सोमवार सुबह अपने दोस्तों के साथ राजीव गांधी एयरपोर्ट से हैदराबाद की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में तान्या की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed