बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दीया मिर्जा ने 15 फरवरी को बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी कर ली। उनकी शादी बेहद शानदार तरीके से संपन्न हुई। वैभव और दीया की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद दीया ने पैपराजी के सामने आकर तस्वीरें खिंचवाई थी और अपने हाथ से उन्होंने सभी को मिठाईयां बांटी थीं। इस दौरान दीया का वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी के सवालों का जवाब देती नजर आ रही हैं।
शादी के बाद दीया मिर्जा ने पैपराजी को अकेले बांटी मिठाई, फोटोग्राफर ने कहा-सर को बुलाइए तो मिला ये जवाब
दरअसल पहले दीया और वैभव साथ खड़े होकर तस्वीर खिंचवा रहे थे। उसके कुछ समय बाद वैभव वहां से चले गए और दीया अकेले नजर आईं। उन्होंने शादी की मिठाई भी अकेले ही बांटी। इस दौरान एक फोटोग्राफर ने उनसे कहा कि, 'सर को भी बुलाइए न मैम'। इस पर दीया ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि, 'वो बहुत शर्मीले हैं। दीया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वैभव रेखी मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और वो लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करते हैं। लॉकडाउन के वक्त वैभव और दीया एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरें कभी चर्चा में नहीं आईं। वहीं डेटिंग के कुछ समय बाद ही दीया और वैभव ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला कर लिया। इसके बाद 15 फरवरी को परिवार और करीबी लोगों के बीच वैभव और दीया ने शादी रचा ली।
शादी के बाद दीया ने इंस्टाग्राम पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की थी। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'प्यार एक पूरा सर्कल है जिसे हम घर कहते हैं। इसकी दस्तक सुनना, दरवाजा खोलना और उसका हमें ढूंढ लेना क्या चमत्कार होता है। खुशी के इस पल को आपके और अपने परिवार के साथ साझा कर रही हूं। भगवान करे कि सभी पहेलियां अपने लापता हिस्से को ढूंढ ले, सभी के दिलों को सुकून मिल और प्यार का जादू हमेशा चारो ओर रहे'।
गौरतलब है कि ये दीया और वैभव दोनों की ही दूसरी शादी है। इससे पहले जहां दीया ने प्रोड्यूसर साहिल संघा से शादी की थी तो वहीं वैभव भी योगा और लाइफस्टाइल कोच सुनैना रेखी के पति थे। वैभव और सुनैना की एक बेटी भी है। साहिल से अलग होने के बाद दीया सिंगल जिंदगी बिता रही थीं वहीं वैभव और सुनैना भी एक दूसरे से अलग हो चुके थे। ऐसे में दीया और वैभव एक दूसरे के करीब आ गए।