निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला 18 फरवरी को अपना जन्मदिन मनाते हैं। सलमान खान के करियर को उंचाइयों तक पहुंचाने में साजिद नाडियाडवाला का अहम रोल है। दोनों ने साथ में जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा और मुझसे शादी करोगी जैसी फिल्में दीं। इसके अलावा फिल्म किक का निर्देशन साजिद ने किया जो सलमान खान के करियर की एक बड़ी हिट है। निजी जिंदगी की बात करें तो साजिद ने पहली शादी अभिनेत्री दिव्या भारती से की थी। दिव्या भारती की मौत की वजह से वह विवादों में भी रहे। साजिद के जन्मदिन पर बताते हैं दोनों की लव स्टोरी के बारे में...
2 of 10
साजिद नाडियाडवाला, दिव्या भारती
- फोटो : फाइल
14 साल की उम्र में दिव्या भारती ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में दीं। 19 साल की उम्र तक दिव्या एक बड़ी हीरोइन बन चुकी थीं। 1992 में साजिद नाडियाडवाला ने दिव्या से शादी की लेकिन एक साल बाद ही अभिनेत्री की मौत हो गई। ऐसा कहा गया कि दिव्या के साथ उनके झगड़े होते रहते थे। उस दौरान साजिद ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे।
3 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
- फोटो : फाइल
दिव्या भारती गोविंदा के साथ फिल्म शोला और शबनम की शूटिंग कर रही थीं। गोविंदा ने ही उन्हें उस वक्त साजिद नाडियाडवाला से मिलवाया था। दिव्या के बालिग होते ही दोनों ने 10 मई 1992 में शादी कर ली। इसके लिए दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूल किया और अपना नाम सना रखा। यह शादी बहुत ही गुपचुप तरीके से हुई थी। कथित तौर पर दिव्या के पिता इस शादी से खुश नहीं थे और उनसे बातचीत तक बंद कर दी थी।
4 of 10
साजिद नाडियाडवाला और दिव्या भारती
- फोटो : फाइल
दिव्या की मौत को इतने साल बीत चुके हैं लेकिन आज भी कई तरह की अटकलें लगाई जाती हैं। पुलिस को इस जांच में कुछ खास नहीं मिला जिसकी वजह से 1998 में केस बंद कर दिया गया। मौत से कुछ दिन पहले दिव्या ने मुंबई में ही 4 बीएचके फ्लैट खरीदा था और डील फाइनल की थी।
5 of 10
दिव्या भारती
- फोटो : फाइल
शादी के बाद दिव्या मुंबई के अंधेरी पश्चिम, वर्सोवा में स्थित तुलसी अपार्टमेंट के पांचवें मंजिल पर रहती थीं। चार अप्रैल को दिव्या चेन्नई से एक फिल्म की शूटिंग खत्म कर लौटी थीं। उन्हें अगले दिन हैदराबाद जाना था इसी बीच एक ब्रोकर ने उन्हें एक फ्लैट के बारे में बताया। दिव्या लंबे समय से एक फ्लैट खरीदना चाहती थीं। उन्होंने निर्माता को पैर में चोट का हवाला दिया और दो दिन बाद हैदराबाद आने की बात कही।