अभिनेत्री दीया मिर्जा पिछले महीने ही बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रही थीं। कोरोना को देखते हुए कार्यक्रम में परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी के अगले ही दिन दीया मिर्जा अपने काम में व्यस्त हो गई थीं और उन्होंने कई शूटिंग शेड्यूल खत्म किए। अब वह पति वैभव रेखी के साथ हनीमून के लिए मालदीव पहुंची हैं।
मालदीव में हनीमून एंजॉय कर रहीं दीया मिर्जा, एक महीने पहले वैभव रेखी के साथ लिए थे सात फेरे
दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव से खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। इस दौरान वह बोल्ड ड्रेस में नजर आईं। दीया ने सी ग्रीन और व्हाइट कलर की ड्रेस कैरी की। वह समंदर किनारे खड़े होकर पोज दे रही हैं। उनका यह अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है।
दीया मिर्जा की ये तस्वीरें वैभव रेखी ने खीचीं हैं। उन्होंने फोटो क्रेडिट में लिखा- 'उनके द्वारा तस्वीरें।' हालांकि इन तस्वीरों में वैभव कहीं नजर नहीं आए। वैसे भी दीया पहले ही बता चुकी हैं वैभव कैमरे के सामने आने में झिझकते हैं।
View this post on Instagram
बता दें कि 15 फरवरी को दीया मिर्जा और वैभव रेखी ने सात फेरे लिए थे। शादी में दीया मिर्जा ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी हुई थी। साथ ही उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की। बालों में गजरा लगाए दीया किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। दूसरी ओर वैभव रेखी ने सफेद वेडिंग आउटफिट के साथ गोल्डन रंग का साफा पहना था।
View this post on Instagram