{"_id":"5e7b83f48ebc3e71195f8cde","slug":"dharmendra-perform-with-manish-paul-sholay-song-yeh-dosti-hum-nahi-todenge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"45 साल बाद भी कायम है शोले के वीरू का जलवा, स्कूटर पर बैठते ही आए पुराने फॉर्म में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
45 साल बाद भी कायम है शोले के वीरू का जलवा, स्कूटर पर बैठते ही आए पुराने फॉर्म में
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 25 Mar 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
Dharmendra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रत्येक मशहूर कलाकार के करियर में कुछ ऐसे किरदार और क्षण होते हैं जो हमेशा के लिए यादगार बन जाते हैं। सदाबहार अभिनेता धर्मेन्द्र के फिल्मी करियर में फिल्म शोले (1975) के जय-वीरू के किरदार इन्हीं में से एक हैं। इनकी दोस्ती का गीत आज भी प्रचलित है। बीते दिनों धर्मेंद्र ने अपनी इसी आइकॉनिक फिल्म के गाने को फिर से जिया। हालांकि इस मौके पर धर्मेंद्र का साथ निभाने के लिए अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि कॉमेडियन, एंकर मनीष पॉल मौजूद रहे। मनीष ने खुद धर्मेंद्र से इस गाने को रीक्रिएट करने की गुजारिश की जिसे शोले एक्टर ने भी स्वीकार कर लिया।
2 of 3
Dharmendra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मनीष और धर्मेंद्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे दोनों साइड सीट वाली स्कूटर पर बैठे नजर आ रहे हैं। मनीष जहां ड्राइवर सीट पर हैं तो वहीं धर्मेंद्र सूट-बूट और टोपी पहने साइड सीट पर बैठे हैं। दोनों ने ये दोस्ती गाने पर परफॉर्म भी किया। गाना बजते ही मनीष तो उत्साहित नजर आए लेकिन उनसे भी उत्साहित धर्मेंद्र दिखे। गौरतलब है कि यह वाकया सारेगामापा लिटिल चैंप्स का है। मनीष इस शो की मेजबानी कर रहे हैं जिसमें धर्मेंद्र मेहमान के तौर पर हिस्सा बने।
3 of 3
Dharmendra
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसे लेकर अपनी खुशी प्रकट करते हुए मनीष ने कहा 'मैं धर्मेंद्र जी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मैंने उनसे शोले फिल्म का 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' गाने को रिक्रिएट करने का अनुरोध किया था, उन्होंने यह बात मान ली । हम दोनों वैसी ही स्कूटर पर बैठे धर्मेंद्र, वीरू बने तो में जय बन गया । इस एपिसोड में हमने खूब मस्ती और धमाल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।