पिछले एक साल से ज्यादा समय बीत गया है लेकिन कोरोनावायरस का कहर है कि कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस वायरस की दूसरी लहर ने देशभर में हाहाकार मचाया हुआ है। वहीं इसकी चपेट में रोजाना लाखों लोग आ रहे हैं। ऐसे में कई फिल्मी सितारे भी इसका शिकार हो चुके हैं। वहीं कोरोना से बचने के लिए धर्मेंद्र पिछले एक साल से अपने फार्म हाउस में रह रहे हैं जिसके चलते वह अपनी पत्नी हेमा मालिनी से भी नहीं मिले हैं।
वहीं हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र कोरोना से बचने के लिए पिछले साल से ही फार्महाउस में रह रहे हैं। वहां ना कोई उनसे मिलने आ रहा है और वो खुद भी बाहर नहीं निकल रहे हैं। हेमा जी ने कहा, 'उनकी (धर्मेंद्र) सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी है। अभी साथ में वक्त गुजारने से ज्याद स्वस्थ रहना है और हम उसी पर ध्यान दे रहे हैं।'
धर्मेंद्र का मुंबई के पास लोनावाला में एक शानदार फार्महाउस है। इस फार्म हाउस में धर्मेंद्र ने आलीशान बंग्ला भी बना रखा है। फार्म हाउस में रहने के साथ ही धर्मेंद्र वहां ऑर्गेनिक फार्मिंग भी करते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपने फार्महाउस से तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं।
4 of 5
धर्मेंद्र का फार्महाउस
- फोटो : social media
एक इंटरव्यू के दौरान धर्मेंद्र ने कहा था- मैं जाट हूं और जाट जमीन और अपने खेतों से बेहद प्यार करते हैं। मेरा ज्यादातर समय लोनावाला स्थित अपने फार्महाउस पर ही बीतता है। बता दें कि धर्मेंद्र के फार्महाउस के आसपास पहाड़ और झरने हैं। साथ ही एक लगभग 1000 फीट गहरी झील भी है। फार्महाउस के अंदर ही धर्मेंद्र ने एक रॉक गार्डन भी बना रखा है।
5 of 5
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी
धर्मेंद्र का फॉर्महाउस सभी लग्जरी सुविधाओं से लेस है। उन्हें यहां किसी चीज की कमी नहीं है। यहां कई सारे मजदूर भी काम करते हैं। वह हेमा मालिनी के साथ भी कई बार फॉर्महाउस में वक्त बिताते नजर आते हैं लेकिन फिल्हाल धर्मेंद्र यहां अकेले ही है।