बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है। हमेशा सादगी में जीवन बिताने में विश्वास रखने वाले धर्मेंद्र ने कई ब्लॉक बस्टर फिल्में दीं। शोले, मेरा गांव मेरा देश और धर्म-वीर जैसी फिल्मों ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़े और बनाए। आज धर्मेंद्र के जन्मदिन पर उनकी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा हम आपको बता रहे हैं।
2 of 6
dharmendra
- फोटो : social media
कुछ दिन पहले धर्मेंद्र वेटरेन एक्ट्रेस आशा पारेख के साथ रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर में पहुंचे थे । यहां पर धर्मेंद्र और आशा पारेख ने अपनी फिल्मों से जुड़े कई किस्से शेयर किए ।
धर्मेंद्र ने बताया था, 'आशा जी की हर फिल्म सुपरहिट होती थी इसलिए मैं उन्हें जुबली पारेख कहकर पुकारता था । हमें साल 1966 में फिल्म 'आए दिन बहार के' में साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के लिए हम दार्जीलिंग में शूटिंग कर रहे थे । पैकअप के बाद प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर मिलकर देर रात तक पार्टी करते थे ।'
4 of 6
dharmendra
- फोटो : instagram
'मैं भी पार्टी में पहुंच गया और काफी ड्रिंक कर ली । सुबह शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता था । आशा जी ने शिकायत कर दी कि प्याज की महक आ रही है। ये महक उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं । मैंने आशा जी को बताया कि शराब की महक को छिपाने के लिए मैं प्याज खा लेता हूं । फिर उन्होंने मुझसे ड्रिंक ना करने को कहा ।'
'इसके बाद मैंने ड्रिंक करना छोड़ दी और हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। हम एक परिवार की तरह थे और वो दिन यादगार थे। आशा जी ने कहा, उन दिनों को याद कर मैं हमेशा खुश होती हूं ।' इसके साथ ही शो में आशा पारेख ने भी बताया कि कड़ाके की ठंड होने के बाद भी धर्मेंद्र शराब को हाथ नहीं लगाते थे, क्योंकि उन्होंने वादा किया था । '