साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार कपल नागार्जुन और समांथा के तलाक के बाद अब हाल ही में अभिनेता धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के तलाक में सभी हैरान कर दिया है। धनुष और ऐश्वर्या ने सोमवार को अपनी 18 साल की शादी खत्म करने की जानकारी फैंस के साथ साझा की। स्टार कपल के इस ऐलान के बाद से ही उनके कई चाहने वालों के दिल टूट गए। धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने की खबर से जहां उनके फैंस बुरी तरह आहत हैं, तो वहीं निर्माता-निर्देशक राम गोपाल वर्मा अपने ट्वीट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल वर्मा ने शादी और तलाक के मुद्दे पर अपने ऐसे विचार रखे कि वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किए जा रहे हैं।
रामगोपाल वर्मा ने ट्विटर पर कई ट्वीट करते हुए शादी को समाज में पूर्वजों की थोपी गई एक बुरी परंपरा करार दिया। इस बारे में अपनी राय रखते हुए वर्मा ने कई ट्वीट्स किए। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा, सिर्फ तालाब का जश्न संगीत के साथ मनाना चाहिए क्योंकि आप एक बंधन से मुक्त हो जाते हैं। जबकि शादियां चुपचाप आयोजित की जानी चाहिए, क्योंकि यह एक- दूसरे के खतरनाक गुणों को जांचने की एक प्रक्रिया है।
2 of 5
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद रामगोपाल वर्मा ने एक और ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने शादी को बुरा बताते हुए लिखा, शादी सबसे बुरा रिवाज है, जो हमारे पूर्वजों द्वारा हम पर थोपा गया है, दुख और सुख के निरंतर चक्र को बढ़ावा देने के लिए।
3 of 5
रामगोपाल वर्मा (फाइल फोटो)
इस ट्वीट के अलावा रामगोपाल वर्मा ने शादी और प्यार को लेकर कई अन्य ट्वीट भी किए। जिसे लेकर अब सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर खिंचाई कर रहे हैं। एक ने यूजर ने राम गोपाल वर्मा को फटकार लगाते हुए लिखा, आप का मतलब है कि हर तीसरे- पांचवें दिन लोगों को नया प्यार ढूंढना चाहिए. पर यह अमेजन पर उपलब्ध चीज नहीं है सर।
4 of 5
लखनऊ में रामगोपाल वर्मा
- फोटो : amar ujala
वहीं एक अन्य यूजर ने रामगोपाल वर्मा के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, शादी कोई नाटक या खेल नहीं है, जिसमें आना- जाना किया जाए। यह दो दिलों के बीच का गहरा रिश्ता है। आजकल लोग बड़ी आसानी से शादीशुदा जिंदगी तोड़ देते हैं, बिना किसी सही वजह के। एक और यूजर ने लिखा ,वर्मा जी आपको तो पश्चिम देशों में जन्म लेना चाहिए था। शादी और फैमिली स्ट्रक्चर समाज को सही दिशा में ले जाती है। हां जीवन कुछ नहीं है, पर समझौते और जीना तो है। वरना इंसान और जानवरों में क्या अंतर होगा।
5 of 5
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि साउथ एक्टर धनुष और ऐश्वर्या ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर अपने तलाक की जानकारी साझा की। दोनों ने अपने नोट में लिखा है, 'दोस्त के रूप में, कपल के रूप में, माता-पिता के रूप में और एक-दूसरे के शुभचिंतकों के रूप में 18 साल का साथ रहा। ये जर्नी समझदारी, ग्रोथ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक कपल के तौर पर अलग होने और अपने बेहतर के लिए व्यक्तिगत रूप में समझने के लिए समय निकालने का फैसला किया है। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमें निजता जरूर दें।